हजारीबाग में नशे के खिलाफ महिलाओं की हुंकार, परिवार और युवाओं को बचाने का लिया संकल्प

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग में नशा मुक्ति जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। पूर्व एएसपी निगम प्रसाद ने समाज को नशामुक्त बनाने में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विज्ञापन

हजारीबाग: हजारीबाग के कटकमदाग प्रखंड के बेस, ढेंगुरा और पसई गांव में नशा मुक्ति को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया और नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने के साथ परिवारों को नशे से बचाने का संकल्प लिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि हजारीबाग के पूर्व एएसपी एवं वर्तमान सीआरपीएफ कमांडेंट निगम प्रसाद ने महिलाओं को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक किया. उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई में महिलाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है. महिलाएं परिवार और समाज की मजबूत आधारशिला हैं. यदि महिलाएं अपने घर और आसपास के लोगों को नशे से होने वाले नुकसान के प्रति जागरूक करें, तो नशे की प्रवृत्ति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है.

उन्होंने महिलाओं से युवाओं को नशे से दूर रखने और उन्हें शिक्षा, रोजगार तथा सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने की अपील की. कहा कि युवाओं को सही दिशा देना नशा मुक्ति की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है.

डॉ. प्रकाश कुमार ने कहा कि नशा सिर्फ एक व्यक्ति को प्रभावित नहीं करता, बल्कि पूरे परिवार और समाज पर इसका नकारात्मक असर पड़ता है. इसलिए नशे से बचाव के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. लोगों को नशे के दुष्परिणामों के प्रति लगातार जागरूक करने की आवश्यकता है.

कार्यक्रम में अवसर संस्था के सचिव विकास कृष्ण गहलोत उर्फ विक्की, बेस पंचायत के मुखिया दीपक चंदन यादव, दुलार चंद, मुकेश कुमार, पवन कुमार, रवि कुमार, संतोष कुमार, पप्पू, मधु देवी, संगम कुमारी, रूपा कुमारी, अंजली कुमारी और आरती कुमारी समेत अन्य लोग मौजूद थे.

यह भी पढ़ें: `हजारीबाग: दनुआ घाटी में रात 12 से 3 बजे तक तीन हादसे, ट्रक खाई में गिरा; 2 की मौत, जीटी रोड जाम


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola