पतरातू रेलवे फाटक बना जाम का अड्डा, 45 मिनट बंद रहने से परेशान लोग

Updated:
विज्ञापन

रेल फाटक की दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार : Prabhat Khabar

पतरातू रेलवे फाटक पर मालगाड़ियों के कारण घंटों जाम लग रहा है. स्कूली बच्चों और एंबुलेंस को हो रही भारी परेशानी, स्थानीय लोगों ने प्रशासन से की कार्रवाई की मांग.

विज्ञापन

पतरातू से अजय तिवारी की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

पतरातू रेलवे फाटक इन दिनों लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है. इस रेलखंड पर लगातार मालगाड़ियों की आवाजाही के बीच फाटक के बार-बार और लंबे समय तक बंद रहने से सड़क पर जाम की स्थिति गंभीर होती जा रही है. फाटक के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लगना अब आम बात हो गयी है. स्थानीय लोगों के अनुसार, कई बार एक साथ तीन-चार मालगाड़ियों को पार कराने के लिए फाटक 30 से 45 मिनट तक लगातार बंद रहता है. इस दौरान सड़क पर वाहन फंसे रहते हैं और राहगीरों को फाटक खुलने का इंतजार करना पड़ता है.

दैनिक यात्री, स्कूली बच्चे, नौकरी-पेशा लोग और जरूरी काम से जाने वाले लोगों को सबसे अधिक परेशानी होती है. जाम में एंबुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाओं के फंसने का खतरा भी बना रहता है.

प्रतिबंध के बावजूद गुजर रहे भारी वाहन

इधर पतरातू में रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण कार्य जारी है. निर्माण को देखते हुए मार्ग पर बड़े और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगायी गयी है. इसके बावजूद कई भारी वाहन प्रतिबंधित मार्ग से गुजर रहे हैं. फाटक बंद होने के दौरान इन वाहनों की मौजूदगी से जाम और विकराल हो जाता है. स्थानीय लोगों ने निर्माण स्थल के आसपास यातायात व्यवस्था पर भी सवाल उठाए हैं.

ये भी पढ़ें: पतरातू में पुराने पेड़ों से खतरा बढ़ा, बिजली तारों पर झुकी लिप्टिस की डालियां

लोगों में रेलवे प्रबंधन के प्रति नाराजगी

मालगाड़ियों के साथ सड़क यातायात का भी ध्यान रखने की मांगस्थानीय नागरिकों का कहना है कि मालगाड़ियों का परिचालन जरूरी है, लेकिन इसके लिए सड़क यातायात को लंबे समय तक बाधित नहीं किया जाना चाहिए. लोगों ने मांग की है कि एक-दो मालगाड़ियों के गुजरने के बाद फाटक खोलकर सड़क यातायात सामान्य किया जाए. पतरातू रेलवे फाटक पर रोजाना उत्पन्न हो रही समस्या को लेकर लोगों में रेलवे प्रबंधन के प्रति नाराजगी बढ़ रही है.

भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की मांग

स्थानीय लोगों ने धनबाद रेल मंडल के डीआरएम से मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर फाटक संचालन की व्यवस्था सुधारने और ओवरब्रिज निर्माण क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर सख्ती से रोक लगाने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: कोडरमा में बसुंधरा पेट्रोल पंप के पास बरगद का पेड़ गिरा, सड़क जाम से आवागमन प्रभावित


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola