दुर्गा पूजा से पहले गरगाली में बनी नई कमेटी, अशोक सिंह को मिली अध्यक्ष की जिम्मेदारी

Updated:
विज्ञापन

बैठक में उपस्थित ग्रामीण | Prabhat Khabar Network

मांडू के गरगाली में दुर्गा पूजा के आयोजन के लिए नई समिति का गठन किया गया. अशोक सिंह को अध्यक्ष और अन्य सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं.

विज्ञापन

मांडू. मांडू के ग्राम गरगाली स्थित शिव मंदिर परिसर में रविवार को श्रीश्री दुर्गा पूजा समिति गरगाली की बैठक हुई. बैठक में आगामी दुर्गा पूजा के आयोजन और दुर्गा मंदिर निर्माण को लेकर चर्चा की गयी. इसके बाद सर्वसम्मति से पूजा समिति का गठन किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

इसमें अशोक सिंह को अध्यक्ष, चूरामन गंझू को उपाध्यक्ष, शिव शंकर गंझू को सचिव, निरंजन महतो को सह सचिव, हरिलाल महतो को कोषाध्यक्ष और रामेश्वर महतो को उपकोषाध्यक्ष चुना गया. वहीं परमेश्वर ठाकुर और मुंशी महतो को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया. सुरेंद्र महतो को संरक्षक की जिम्मेवारी दी गयी.

इसके अलावा नवीन ठाकुर, सतीश ठाकुर, टिकेश्वर महतो, बुधन मांझी, बैजनाथ साव सहित कुल 30 सक्रिय सदस्यों का चयन किया गया. बैठक की अध्यक्षता परमेश्वर ठाकुर ने की. संचालन सुरेंद्र महतो ने किया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola