19 अगस्त से लगातार डैम से निकल रहा पानी, दो फाटकों से जल निकासी जारी

Updated:
विज्ञापन

डैम के फाटक से निकलता पानी | Prabhat Khabar Network

पतरातू डैम में लगातार बारिश के कारण जलस्तर बढ़ा है. 19 अगस्त से डैम के दो फाटकों से पानी छोड़ा जा रहा है. प्रबंधन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है.

विज्ञापन

पतरातू. लगातार बारिश के कारण पतरातू डैम में पानी की आवक बनी हुई है.डैम का जलस्तर सोमवार को 1326.11 आरआरएल दर्ज किया गया.जलस्तर को नियंत्रित रखने के लिए डैम के दो फाटकों से लगातार जल निकासी की जा रही है.बताया गया कि 19 अगस्त से डैम से लगातार पानी छोड़ा जा रहा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

पीटीपीएस शेष परिसंपत्ति के प्रशासक एसके पांडा ने बताया कि डैम से जुड़ी पहाड़ी नदियों और नालों से लगातार पानी पहुंच रहा है.ऐसे में पानी की आवक और जलस्तर की स्थिति को देखते हुए फाटकों की संख्या और उनकी ऊंचाई को बढ़ाया या घटाया जा सकता है.

डैम प्रबंधन की टीम लगातार जलस्तर और पानी की स्थिति पर निगाह बनाए हुए है.प्रबंधन का प्रयास है कि जलस्तर को नियंत्रित रखते हुए परिस्थितियों के अनुसार सुरक्षित तरीके से जल निकासी जारी रखी जाए.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola