किसान की बेटी का RIMS तक सफर, NEET में 609 अंक लाकर हासिल किया 53वां रैंक

विज्ञापन

फोटो फाइल :अमृता जायसवाल | Prabhat Khabar Network

दुलमी की अमृता जायसवाल ने नीट परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर रिम्स रांची में मेडिकल में दाखिला लिया है. क्षेत्र में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

दुलमी. दुलमी प्रखंड के सिकनी गांव की बेटी अमृता जायसवाल ने मेहनत और प्रतिभा के दम पर बड़ी उपलब्धि हासिल की है. 29 अगस्त को उनका दाखिला रिम्स, रांची में मेडिकल की पढ़ाई के लिए हुआ.

आपके शहर में

विज्ञापन

अमृता ने दसवीं की पढ़ाई शारदा ग्लोबल स्कूल, रांची और 12वीं की पढ़ाई डीएवी कपिलदेव, रांची से पूरी की. इसके बाद उन्होंने नीट की तैयारी की. नीट परिणाम में अमृता ने 609 अंक हासिल कर झारखंड में 53वां स्टेट रैंक प्राप्त किया. उनके रिम्स में दाखिले से परिवार और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है.

पिता विनोद जायसवाल किसान होने के साथ चिकित्सा प्रैक्टिशनर हैं, जबकि मां रजनी जायसवाल गृहिणी हैं. माता-पिता ने बेटी की सफलता पर खुशी जतायी. पूर्व मुखिया हरिवंश प्रसाद जायसवाल, शिक्षक प्रदीप कुमार महतो, उमाशंकर महतो, गीता कुमारी समेत कई लोगों ने अमृता को बधाई दी. ग्रामीणों ने उनकी सफलता को क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायी बताया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola