Ramgarh: तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू, हेसला पंचायत के लोगों का विरोध प्रदर्शन

Updated:
विज्ञापन

शांतनु मिश्रा के नेतृत्व में प्रदर्शन और धरना का दृश्य

Ramgarh: रामगढ़ जिले के हेसला पंचायत के लोगों ने अपनी तीन सूत्री मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है. ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द समाधान की मांग की है. पूरी रिपोर्ट नीचे पढ़ें…

विज्ञापन

रामगढ़ से राजीव कुमार की रिपोर्ट
Ramgarh: हेसला पंचायत के विस्थापित परिवारों के आजीविका, पुनर्वास और संवैधानिक अधिकारों की मांग को लेकर 14 मई से अनिश्चितकालीन धरना शुरू हो गया है. यह धरना भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा के समीप, सामान्य न्यायालय परिसर स्थित बिरसा मुंडा चौक पर आयोजित किया जा रहा है. राजीव गांधी पंचायती राज संगठन झारखंड के प्रदेश उपाध्यक्ष शांतनु मिश्रा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पंचायत के लोगों ने एकत्रित होकर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के दौरान जमीन अधिग्रहण का विरोध करते हुए लोगों ने अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई.

आपके शहर में

विज्ञापन

विस्थापन और अधिकारों को लेकर उठी आवाज

धरना में शामिल लोगों का कहना है कि हेसला पंचायत के विस्थापित परिवारों को आजीविका, पुनर्वास और उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित किया जा रहा है. इसी के विरोध में यह अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया गया है. मौके पर कांग्रेसी नेता शांतनु मिश्रा ने कहा कि कोर्ट के आदेश के बावजूद लोगों को जबरन बेघर किया जा रहा है, जो पूरी तरह गैरकानूनी है. उन्होंने प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप कर प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने की मांग की.

पहले भी दिया गया था ज्ञापन

इससे पूर्व शांतनु मिश्रा द्वारा उपायुक्त रामगढ़ को तीन सूत्री मांगों को लेकर ज्ञापन भी सौंपा गया था. ज्ञापन में स्पष्ट किया गया था कि मांगें पूरी नहीं होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरना किया जाएगा, जिसके तहत आज से आंदोलन शुरू कर दिया गया है.

ये भी पढ़ें…

चोरों ने रेलवे के लाखों के माल पर हाथ किया साफ, आरपीएफ ने सामान किया बरामद

CBSE 12th Result: केंद्रीय विद्यालय पतरातू के विज्ञान और आर्ट्स संकाय का शानदार प्रदर्शन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola