व्हाट्सएप पर PLFI जोनल कमांडर के नाम से 20 लाख की मांगी रंगदारी, प्राथमिकी

Updated:
विज्ञापन

क्लिनिक संचालक से व्हाट्स एप पर पीएलएफआइ के जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला

विज्ञापन

क्लिनिक संचालक से व्हाट्स एप पर पीएलएफआइ के जोनल कमांडर राजेश यादव के नाम पर 20 लाख रुपये की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. मामले में डॉ अंबिका सिंह ने प्राथमिकी दर्ज करायी है. कहा कि उनके पति पुरुलिया रोड के जोरार सिपाही पुल के समीप वेलनेस सेंटर नाम का क्लिनिक चलाते हैं. 12 मई 2026 की शाम 6:53 बजे पति के मोबाइल पर 639677181306 नंबर से व्हाट्सएप मैसेज आया जिसमें पीएलएफआइ के नाम से धमकी पत्र भेजा गया. जिसमें तीन दिनों के अंदर 20 लाख रुपये की रंगदारी देने व अनदेखा करने पर फौजी कार्रवाई करने की बात कही गयी. दोबारा 13 मई 2026 को दोपहर सवा दो बजे उसी नंबर से व्हाट्सएप कॉल कर बोला मैं पीएलएफआइ का जोनल कमांडर राजेश यादव बोल रहा हूं. तुम अभी तक मेरा मैसेज नहीं देखे हो. उसने राशि नहीं देने पर अंजाम बुरा होने की बात कही. जिसकी जानकारी मेरे पति ने मुंहबोले साला नीरज सोनी व परिवार के सदस्यों को दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

पैसों की लेन-देन में धमकी का आरोप

अंबिका सिंह ने बताया कि बैंक गली जोरार निवासी अमित प्रसाद उर्फ बिट्टू, कोकर तिरिल निवासी ब्रजेश कुमार, सावन कुमार का 15 लाख रुपये को लेकर मेरे पति व मेरे मुंहबोले भाई नीरज से विवाद चल रहा है. जिसे लेकर नीरज ने विधानसभा थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी है. जिसके बाद से उन लोगों के द्वारा केस उठाने को लेकर लगातार धमकी दी जा रही है. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola