PVUNL पावर प्लांट में काम के दौरान हादसा, मजदूर का पैर टूटा; रामगढ़ किया गया रेफर

Updated:
विज्ञापन

हादसे के बाद घायल मजदूर को अस्पताल ले जाते सहकर्मी.

पीवीयूएनएल पावर प्लांट के मिल-दो के समीप सोमवार को काम के दौरान एक गंभीर हादसा हुआ। टेक्सल कंपनी के मजदूर श्रीकांत के पैर में गंभीर चोट आई है. प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रामगढ़ रेफर करने की तैयारी है.

विज्ञापन

पतरातू. पीवीयूएनएल पावर प्लांट के मिल-दो के समीप सोमवार को काम के दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना में टेक्सल कंपनी का एक मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर की पहचान श्रीकांत के रूप में हुई है।

आपके शहर में

विज्ञापन

अचानक हुआ हादसा, पैर में लगी गंभीर चोट

जानकारी के अनुसार, श्रीकांत कार्यस्थल पर काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक हादसा हो गया, जिसमें उसका पैर टूट गया। घटना के बाद मौके पर मौजूद सहकर्मियों ने तत्काल उसे इलाज के लिए पीवीयूएनएल अस्पताल पहुंचाया।

प्राथमिक उपचार के बाद रामगढ़ रेफर की तैयारी

अस्पताल में चिकित्सकों ने घायल मजदूर का प्राथमिक उपचार किया। उसकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उसे रामगढ़ रेफर करने की तैयारी की जा रही थी। हादसे के बाद कुछ समय के लिए कार्यस्थल पर अफरा-तफरी का माहौल रहा।

हादसे की वजह स्पष्ट नहीं

फिलहाल दुर्घटना किस कारण हुई, इसका स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हादसे के कारणों की जानकारी जुटायी जा रही है।


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola