झारखंड में पेट्रोल-डीजल का संकट मात्र अफवाह! पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने कहा- स्टॉक पर्याप्त

Updated:
विज्ञापन
Jharkhand Petrol Diesel News

झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन ने पेट्रोल-डीजल की कमी को बताया अफवाह, Pic Credit- AI, Only For Symbolism

Jharkhand Petrol Diesel News: झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (JPDA) ने पेट्रोल-डीजल की कमी की अफवाहों को खारिज करते हुए जनता से पैनिक न करने की अपील की है. एसोसिएशन के अनुसार स्टॉक पर्याप्त है, बस लोग जरूरत के अनुसार ही ईंधन लें. पूरी रिपोर्ट यहां पढ़ें.

विज्ञापन

Jharkhand Petrol Diesel News, रांची, (राजेश कुमार की रिपोर्ट): झारखंड के विभिन्न जिलों में पेट्रोल पंपों पर बढ़ रही अप्रत्याशित भीड़ और ईंधन की कमी की खबरों के बीच झारखंड पेट्रोलियम डीलर्स एसोसिएशन (JPDA) ने स्थिति स्पष्ट की है. एसोसिएशन ने आम जनता से अपील की है कि वे घबराएं नहीं और न ही किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान दें. पिछले कुछ दिनों से मांग में अचानक हुई वृद्धि और डिपो से सीमित आपूर्ति के कारण कुछ पंपों पर दबाव बढ़ा है, जिससे वहां अस्थायी रूप से ‘ड्राई’ (ईंधन खत्म होना) की स्थिति बनी थी.

अफवाहों से बचें, जरूरत भर ही लें ईंधन

एसोसिएशन के प्रवक्ता प्रमोद कुमार ने बयान जारी कर कहा कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक मौजूद है. उन्होंने ग्राहकों से ‘पैनिक बाइंग’ (डर के मारे जरूरत से ज्यादा खरीदारी) से बचने का आग्रह किया है. उन्होंने कहा कि लोग अपने वाहन की दैनिक आवश्यकता के अनुसार ही ईंधन भरवाएं, ताकि आपूर्ति व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

Also Read: अब ग्रामीण इलाकों में भी सूखा और गीला कचरा अलग-अलग करना अनिवार्य

सीमित सप्लाई, पर काम नहीं रुकेगा

जेपीडीए (JPDA) के अनुसार, वर्तमान में तेल कंपनियों से सीमित मात्रा में सप्लाई मिल रही है, लेकिन यह आवंटन इतना पर्याप्त है कि सभी ग्राहकों के आवश्यक कार्य आसानी से पूरे हो सकें. एसोसिएशन ने यह भी स्वीकार किया कि आपूर्ति और मांग के बीच आए इस असंतुलन से कुछ पेट्रोल पंपों पर दबाव बढ़ा है, लेकिन इसे स्टॉक की कमी न माना जाए.

पंप कर्मियों के साथ सहयोग की अपील

भीड़ को देखते हुए एसोसिएशन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है. प्रवक्ता ने कहा कि ग्राहक संयम बरतें और पंप कर्मियों के साथ किसी भी प्रकार की अभद्रता या मारपीट न करें. शांति और सहयोग बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

Also Read: Deoghar: डीसी ने दी चेतावनी, पेट्रोल की किल्लत पैदा करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola