वेतन व श्रम अधिकारों को लेकर सीटू का हल्लाबोल, आंदोलन की चेतावनी दी

Author Jitesh borkar|Edited by Mithilesh Jha
Updated:
विज्ञापन

सीटू (सीआइटीयू) का प्रदर्शन और डिपुटेशन, न्यायसंगत वेतन की उठाई मांग | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम मेदिनीपुर में सीटू ने श्रमिकों के वेतन और श्रम कानूनों के लिए विरोध प्रदर्शन किया. प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी गयी है.

विज्ञापन

खड़गपुर : श्रमिकों को न्यायसंगत वेतन देने और श्रम कानूनों का प्रभावी पालन कराने की मांग को लेकर सीटू ने पश्चिम मेदिनीपुर जिले के नारायणगढ़ प्रखंड अंतर्गत नेकुड़सेनी में विरोध-प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद संगठन की ओर से प्रशासनिक अधिकारियों को मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा गया.

विज्ञापन

कार्यक्रम की शुरुआत एक विशाल रैली से हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिकों और सीटू कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया. रैली के बाद आयोजित सभा में संगठन के नेताओं ने श्रमिकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया. सीटू के जिला सचिव गोपाल प्रमाणिक, जिला अध्यक्ष कमल पलमल और पूर्व सांसद पुलिन बिहारी बास्के समेत कई जिला स्तरीय नेता कार्यक्रम में मौजूद रहे.

नेताओं ने कहा कि वर्तमान समय में भी अनेक श्रमिकों को उचित मजदूरी नहीं मिल रही है और कई जगहों पर श्रम कानूनों का पालन नहीं किया जा रहा है. उन्होंने श्रमिकों के हितों की रक्षा, न्यूनतम एवं न्यायसंगत वेतन सुनिश्चित करने तथा लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की.

सीटू नेताओं ने कहा कि यदि प्रशासन की ओर से जल्द सकारात्मक पहल नहीं की गयी तो आने वाले दिनों में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जायेगा.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola