रांची निदेशालय में श्रेत्रीय लिपिक संवर्ग नियमावली सुधार को लेकर बैठक

Updated:
विज्ञापन
झारखंड स्वास्थ्य लिपिकीय संघ के सदस्य

झारखंड स्वास्थ्य लिपिकीय संघ के सदस्य

रांची निदेशालय में स्वास्थ्य विभाग के लिपिकीय संवर्ग की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में क्षेत्रीय लिपिक संवर्ग नियमावली में सुधार के संबंध में विस्तृत विचार-विमर्श किया गया. लिपिकीय संवर्ग के हितों के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर बल दिया गया.

विज्ञापन

रांची: झारखंड स्वास्थ्य लिपिकीय संघ के राज्य सचिव साथी मनोज कुमार द्वारा निदेशालय, रांची में स्वास्थ्य विभाग के लिपिकीय संवर्ग के साथ संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया. जिसमें झारखंड अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ के राज्य महामंत्री साथी बीरेंद्र कुमार यादव, झारखंड चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री शैलेन्द्र तिवारी, अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष साथी शर्मीला ठाकुर और चतुर्थ वर्गीय स्वास्थ्य विभाग के संघर्ष मंत्री साथी संत कुमार झा के नेतृत्व में क्षेत्रीय लिपिक संवर्ग नियमावली में सुधार के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया.

समन्वय और संवाद को आगे बढ़ाने पर दिया गया बल

बैठक के दौरान निदेशालय में अपर सचिव एवं अन्य कर्मियों से लिपिकीय संवर्ग से जुड़ी विभिन्न समस्याओं पर वार्ता की गई. प्रतिनिधिमंडल ने नियमावली से संबंधित विषयों पर अपने विचार रखे तथा संगठनात्मक स्तर पर समन्वय और संवाद को आगे बढ़ाने पर बल दिया. इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने लिपिकीय संवर्ग के हितों से जुड़े मुद्दों पर एकजुट होकर कार्य करने की आवश्यकता पर अपने विचार व्यक्त किए.

बैठक में संगठन को और अधिक सशक्त एवं सक्रिय बनाने पर विशेष चर्चा हुई. सभी साथियों ने संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय तथा कर्मचारियों के बीच एकता बनाए रखने पर जोर दिया. बैठक में शम्भू सिंह (लिपिक), प्रदीप सेन, रमेश कुमार, भूपेश कुमार, संतोष कुमार गुप्ता, अजय कुमार सहित अन्य साथी उपस्थित रहे. सभी ने संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने और कर्मचारियों के साझा हितों के लिए निरंतर प्रयासरत रहने की प्रतिबद्धता व्यक्त की.







विज्ञापन
अर्चना कुजूर

लेखक के बारे में

By अर्चना कुजूर

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola