रांची में डूरंड कप को लेकर जोश, पहले दिन 12 हजार से ज्यादा 'जीरो टिकट' बांटे गए

टिकट काउंटर पर खड़े लोग
रांची में 135वें डूरंड कप 2026 के लिए फुटबॉल का क्रेज बढ़ रहा है. पहले दिन 12,256 'जीरो टिकट' बांटे गए, जिनमें से 25,000 टिकट पहले मैच के लिए हैं. जानें टिकट वितरण की पूरी प्रक्रिया और कब है उद्घाटन मुकाबला.
Durand Cup Ranchi: 135वें डूरंड कप-2026 के आगाज से पहले राजधानी रांची में फुटबॉल का जुनून सिर चढ़ कर बोलने लगा है. बुधवार से 'जीरो टिकट' का वितरण शुरू हो गया. पहले दिन 12256 टिकट जारी किये गये. आयोजन समिति की ओर से बताया गया कि पहले मैच के लिए कुल 25000 टिकट हैं. बाकी बचे टिकट 23 जुलाई को जारी किये जायेंगे. इसके बाद भी यदि टिकट शेष रहते हैं, तो 25 और 26 जुलाई को वितरित किये जायेंगे. टिकट 'पहले आओ पहले पाओ' के आधार पर बांटे जा रहे हैं. इसके लिए स्टेडियम परिसर में कुल 12 काउंटर बनाये गये हैं. इनमें गेट संख्या 11 से 13 के बीच 10 काउंटर तथा गेट संख्या 23 के पास दो अतिरिक्त काउंटर संचालित किये जा रहे हैं.
फुटबॉल प्रेमियों में दिखा उत्साह
बुधवार को टिकट लेने पहुंचे फुटबॉल प्रेमियों में डूरंड कप को लेकर खासा उत्साह दिखा. लोगों का कहना है कि निःशुल्क टिकट मिलने से अधिक से अधिक दर्शकों को स्टेडियम में विश्वस्तरीय फुटबॉल देखने का अवसर मिलेगा. कई काउंटर होने के कारण भीड़ के बावजूद लोगों को टिकट लेने में कोई परेशानी नहीं हुई. फुटबॉल प्रेमियों का मानना है कि झारखंड में फुटबॉल के प्रति भी लोगों का आकर्षण बढ़ रहा है और डूरंड कप की मेजबानी राज्य के लिए गर्व की बात है.
26 जुलाई को होगा आगाज
खेल निदेशक छवि रंजन ने बताया कि डूरंड कप के सफल आयोजन को लेकर लगभग सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. सुरक्षा, पार्किंग, टिकट वितरण, चिकित्सा सुविधा और दर्शकों की अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है. उन्होंने बताया कि 26 जुलाई को शाम पांच बजे उद्घाटन मुकाबले के साथ टूर्नामेंट का आगाज होगा. उन्होंने राज्यवासियों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंच कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की.
ये भी पढ़ें- रांची के जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट नया आदेश, नई योजना पर सभी पक्षों से मांगा जवाब
ये भी पढ़ें- SIR का जायजा लेने कुड़ू पहुंचे कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे, चुनावी पाठशाल में हुए शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










