एटीएम में मदद के बहाने महिला से ठगी, कार्ड फंसाकर खाते से उड़ाए एक लाख रुपये

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)
रांची के मेसरा में एटीएम पर ठगी का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जालसाजों ने मदद के बहाने एक महिला का एटीएम कार्ड बदल लिया और उसके खाते से ₹1 लाख की रकम निकाल ली. जानिए कैसे हुआ यह खेल.
Ranchi ATM Fraud News: झारखंड के रांची जिले से ठगी का मामला सामने आया है. मेसरा ओपी क्षेत्र के नेवरी स्थित इंडियन ओवरसीज बैंक के एटीएम में जालसाजों ने चालाकी से एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उनके खाते से एक लाख रुपये की अवैध निकासी कर ली. घटना को लेकर नेवरी निवासी गीता सिंह (41) की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है.
एटीएम में कार्ड फंसने का किया नाटक
पीड़िता ने बताया कि वह एटीएम से पैसे निकालने गयी थीं. इसी दौरान वहां मौजूद अज्ञात युवकों ने मशीन में खराबी का बहाना बनाकर उनका कार्ड एटीएम में फंसा दिया. इसके बाद एटीएम पर चिपकाये गये एक मोबाइल नंबर पर कॉल करने के लिए कहा. कॉल करने पर दूसरी ओर मौजूद व्यक्ति ने खुद को बैंक का गार्ड बताया और कहा कि नया सिस्टम लागू हुआ है. टोपी या काला चश्मा पहनकर एटीएम में आने पर कार्ड बाहर नहीं निकलता. उसने महिला से अगले दिन आने की बात कही. साथ ही दो-दो बार कैंसिल, क्लियर और पिन दर्ज करने को कहा. महिला उसके झांसे में आ गयीं. बाद में जब वह दोबारा एटीएम पहुंचीं, तो उनका कार्ड गायब था.
मोबाइल पर आने लगे पैसे निकालने के मैसेज
कुछ ही देर बाद उनके मोबाइल पर खाते से लगातार राशि निकासी के संदेश आने लगे. जांच में पता चला कि जालसाज उनके खाते से कुल एक लाख रुपये निकाल चुके थे.
ये भी पढ़ें- रांची के जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट नया आदेश, नई योजना पर सभी पक्षों से मांगा जवाब
ये भी पढ़ें- SIR का जायजा लेने कुड़ू पहुंचे कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे, चुनावी पाठशाल में हुए शामिल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By श्वेता वैद्य
श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.
झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










