पटना की सड़कों पर आक्रोश, छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प में कई पुलिसकर्मी घायल, देखें वीडियो...
पटना में छात्रों का प्रदर्शन अचानक हिंसक रूप ले लिया. मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद जमकर पथराव हुआ. कई पुलिसकर्मी घायल हो गए और पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ की गई.
Patna Student Protest : राजधानी पटना के डाकबंगला चौराहे पर बुधवार को छात्रों का प्रदर्शन अचानक हिंसक हो गया. मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प के बाद जमकर पथराव हुआ, जिसमें कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. प्रदर्शनकारियों ने पुलिस वाहनों में तोड़फोड़ भी की, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालात बिगड़ते देख पटना के आईजी जितेंद्र राणा खुद मौके पर पहुंचे और सुरक्षा बलों के साथ मोर्चा संभाला. डाकबंगला चौराहा पत्थरों से पट गया, जबकि पुलिस ने स्थिति पर काबू पाने के लिए कार्रवाई की. फिलहाल पूरे इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती कर दी गई है. देखें पूरा वीडियो...
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए