Jharkhand Congress Protest: प्रदर्शन के बाद लौटे कांग्रेस कार्यकर्ता, जाम हटा तो पुलिस ने ली राहत की सांस
कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश करती पुलिस के जवान
नीट और जेपीएससी भर्ती घोटालों पर झारखंड की सियासत गरमा गई. झारखंड कांग्रेस ने आज प्रदेश भाजपा कार्यालय का घेराव किया. चप्पे-चप्पे पर पुलिस की तैनाती रही. इस दौरान दोनों ओर जमकर पत्थरबाजी हुई, जिसके वजह से पुलिस को लाठी चार्ज करना पड़ा.

लौटे कांग्रेस कार्यकर्ता, खुला बैरिकेड, हटा जाम, पुलिस ने ली राहत की सांस
कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता अब वापस लौट गये हैं. इसके साथ ही पुलिसकर्मियों ने राहत की सांस ली है. प्रदर्शन को लेकर सुबह से लगा बेरिकेडिंग हटाया जा रहा है. बेरिकेडिंग हटने से उस इलाके में लगा जाम खत्म होने लगा है और यातायात सामान्य हो रहा है.
कांग्रेस बोली बीजेपी के कार्यकर्ताओं से : मेलोडी खाओ
लाठीचार्ज और पत्थरबाजी के बाद दोनों दल के कार्यकर्ता अलग-अलग खेमे में एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप लगा रहे हैं. इस बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बीजेपी के कार्यकर्ताओं को मेलोडी दिखा कर कहा कि तुम लोग मेलोडी खाओ और मस्त रहो, देश भले पस्त रहे और रसातल में जाये.


सड़क पर बिखरे पड़े इंट पत्थर
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए