तोरपा में युवक की संदिग्ध मौत का मामला हत्या में बदला, पुलिस ने एक अभियुक्त को दबोचा

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड के तोरपा में तालाब से मिले अरुण कुमार सिंह के शव मामले में पुलिस ने हत्या का खुलासा किया है। मुख्य आरोपी भीम सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

विज्ञापन

तोरपा. कर्रा थाना क्षेत्र के रोलागुटु गांव स्थित तालाब से 24 जून को अरुण कुमार सिंह (35) का शव बरामद होने के मामले में पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान रोलागुटु गांव निवासी भीम सिंह के रूप में हुई है. पुलिस ने उसे बुधवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

विज्ञापन

तोरपा के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विजय कुमार सिंह ने बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि 24 जून को तालाब से अरुण कुमार सिंह का शव बरामद होने के बाद प्रारंभिक तौर पर अस्वाभाविक मौत का मामला मानते हुए कर्रा थाना में यूडी कांड संख्या 10/26 दर्ज किया गया था. पुलिस ने मामले की जांच शुरू की.

उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और यूडी कांड की जांच के दौरान मामला हत्या का प्रतीत होने पर पुलिस ने आगे की कार्रवाई शुरू की. अनुसंधान पदाधिकारी सअनि मनोज कुमार ठाकुर के लिखित आवेदन के आधार पर 20 अगस्त को कर्रा थाना में कांड संख्या 52/26 के तहत बीएनएस की धारा 103(1), 238 और 61(2) में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया.

अनुसंधान के क्रम में पुलिस ने मामले में संलिप्तता के आरोप में भीम सिंह को गिरफ्तार किया. एसडीपीओ के अनुसार, उसे बुढ़मू थाना क्षेत्र के बिंझा गांव से गिरफ्तार किया गया. पुलिस अब मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.

छापेमारी अभियान में एसडीपीओ विजय कुमार सिंह, कर्रा थाना प्रभारी राजू कुमार, अनुसंधानकर्ता पुअनि बीरबल करमाली, पुअनि रौशन कुमार सहित कर्रा थाना के सशस्त्र बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola