जन्माष्टमी की छठी पूजा पर रनिया में गूंजा कृष्ण भक्ति का रंग, भंडारे में परिवार संग पहुंचे लोग
foto | Prabhat Khabar Network
रनिया में दुर्गा पूजा समिति द्वारा जन्माष्टमी की छठी पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विशेष पूजा और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु उमड़े।
रनिया. दुर्गा पूजा समिति, बेलसियागढ़ रनिया के सौजन्य से बुधवार को जन्माष्टमी की छठी पूजा श्रद्धा और उत्साह के साथ मनायी गयी. सुबह विधि-विधान के साथ भगवान श्रीकृष्ण की छठी पूजा की गयी. पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.
शाम को जन्माष्टमी की छठी के अवसर पर विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किये गये. कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु भगवान श्रीकृष्ण की भक्ति में झूमते नजर आये. भक्ति गीतों और धार्मिक कार्यक्रमों से पूरे परिसर में भक्तिमय माहौल बना रहा.
समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया. इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने परिवार के साथ पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया. आयोजन को सफल बनाने में राइजिंग क्लब के सदस्यों और स्थानीय लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए