गोंदा डैम का जलस्तर बढ़ा, कभी भी खोले जा सकते हैं गेट; प्रशासन ने जारी किया अलर्ट

Updated:
विज्ञापन

गोंदा डैम : प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गोंदा डैम का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है और यह कभी भी खतरे के निशान को पार कर सकता है. ऐसी स्थिति में डैम के गेट खोले जा सकते हैं. स्थानीय प्रशासन ने इसके मद्देनजर अलर्ट जारी किया है.

विज्ञापन

रांची से सतीश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची. रांची पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल, गोंदा, रांची के कार्यपालक अभियंता कार्यालय ने आम नागरिकों के लिए एक जरूरी सूचना जारी की है. गोंदा डैम का जलस्तर अभी बढ़ गया है. विभाग के अनुसार, जब गोंदा डैम का जलस्तर 2128.00 फीट तक पहुंच जाएगा, तो उसके गेट किसी भी समय खोले जा सकते हैं.

गेट खोलने से पहले तीन बार बजेगा सायरन

डैम का गेट खोलने से पहले सुरक्षा के नजरिए से तीन बार सायरन बजाया जाएगा, ताकि आसपास के लोगों को समय पर चेतावनी मिल सके. यह एक तेज, लगातार बजने वाली आवाज होगी, जिसकी चेतावनी को समझना जरूरी है.

डैम के किनारे रहने वालों से सतर्क रहने की अपील

प्रशासन ने डैम के किनारे रहने वाले आम नागरिकों से अपील की है कि वे सचेत रहें, कृपया डैम के किनारे से सुरक्षित दूरी बनाए रखें और प्रशासन के निर्देशों का पालन करें, जिससे किसी भी तरह की कोई बुरी घटना या खतरा न हो.

ये भी पढ़ें: अनगड़ा में रेलवे भूमि से गुजरने वाली 10 ग्रामीण सड़कों के निर्माण की राह आसान, NOC की प्रक्रिया तेज

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola