आज रांची समेत 11 जिलों में भारी बारिश और वज्रपात की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

11 जिलों में भारी बारिश की मौसम विभाग ने दी चेतावनी

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है. बंगाल की खाड़ी में बने गहरे निम्न दबाव के क्षेत्र के कारण अगले दो दिनों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने वज्रपात को लेकर भी चेतावनी जारी की है.

विज्ञापन

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलता दिख रहा है. बंगाल की खाड़ी में गहरा निम्न दबाव का क्षेत्र बनने के बाद राज्य में बारिश का दौर तेज होने की संभावना है. इसके प्रभाव से अगले दो दिनों तक झारखंड के कई हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश हो सकती है. इस दौरान कई इलाकों में वज्रपात की भी आशंका है.

विज्ञापन

10 सितंबर को 11 जिलों में भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 10 सितंबर को रांची समेत 11 जिलों में वज्रपात के साथ भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. इनमें रांची, रामगढ़, खूंटी, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, बोकारो, धनबाद, गिरिडीह, देवघर और जामताड़ा शामिल हैं. इन जिलों के अलावा राज्य के अन्य हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है.

ये भी पढ़ें- NPU कुलपति पर राज्यपाल की बड़ी कार्रवाई, वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर अगले आदेश तक रोक

11 सितंबर को इन जिलों में अलर्ट

11 सितंबर को गढ़वा, पलामू, लातेहार और चतरा में वज्रपात के साथ भारी बारिश होने की संभावना है. वहीं, रांची समेत राज्य के अन्य जिलों में आसमान में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट

अभिषेक आनंद ने बताया कि दोनों दिनों में भारी बारिश की संभावना को देखते हुए संबंधित जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है. लोगों को वज्रपात के दौरान सावधानी बरतने की सलाह दी गई है. इधर, बुधवार को संताल परगना और कोल्हान के कई इलाकों में अच्छी बारिश हुई. रांची जिले के कांके में 21 मिमी बारिश दर्ज की गयी, जबकि रांची शहर में एक मिमी बारिश हुई.

ये भी पढ़ें- करमटोली से मदरा मुंडा चौक तक बदलेगी सड़क की सूरत, 8.20 किमी के काम का टेंडर जारी

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola