पलामू : हरिहरगंज में नाबालिग को भगाने के दो मामले, बाजार से गायब हुई लड़की

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

हरिहरगंज पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन

हरिहरगंज से कृषण गुप्ता की रिपोर्ट

विज्ञापन

हरिहरगंज (पलामू). पुलिस ने नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने के दो अलग-अलग मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. दोनों मामलों में परिजनों ने युवकों पर नाबालिग लड़कियों को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है.

पहले मामले में इंद्रजीत कुमार पर प्राथमिकी

पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी देवव्रत पोद्दार ने बताया कि पहला मामला पथरा ओपी क्षेत्र के एक गांव का है. यहां चार दिन पहले एक नाबालिग लड़की के लापता होने के मामले में इंद्रजीत कुमार के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें: पलामू : मोहम्मदगंज रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आया युवक, मौके पर ही मौत

बाजार आई नाबालिग अचानक हुई लापता

दूसरा मामला बिहार के औरंगाबाद जिले के अंबा क्षेत्र का है. पांच सितंबर को एक नाबालिग लड़की अपनी मां के साथ हरिहरगंज बाजार आई थी. इसी दौरान वह अचानक लापता हो गई. परिजनों ने हुसैनाबाद क्षेत्र के विकास भुईयां पर लड़की को भगाकर ले जाने का आरोप लगाया है.

ये भी पढ़ें: JPSC-JSSC धांधली के विरोध में पलामू में BJP का हल्ला बोल, समाहरणालय गेट पर पुलिस से हाथापाई

नाबालिग लड़कियों की तलाश

इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है. थाना प्रभारी ने बताया कि दोनों मामलों में पुलिस अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही है. पुलिस नाबालिग लड़कियों की तलाश के साथ ही लगाए गए आरोपों की भी जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola