WATCH VIDEO: 19 माह बाद भी बंद पड़ी मिट्टी जांच प्रयोगशाला, कर्मियों की तैनाती नहीं होने से किसानों को नहीं मिल रही सुविधा
दाउदनगर की अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला उद्घाटन के 19 महीने बाद भी बंद पड़ी है. हजारों किसानों को मिट्टी की गुणवत्ता की जानकारी मिलने में देरी हो रही है. कर्मियों की तैनाती न होने से लैब संचालित नहीं हो पा रही है, जिससे किसानों की खेती की लागत बढ़ने की आशंका है.
दाउदनगर की अनुमंडल स्तरीय मिट्टी जांच प्रयोगशाला का फरवरी 2025 में उद्घाटन हुआ था, लेकिन करीब 19 माह बाद भी यहां एक भी मिट्टी के नमूने की जांच नहीं हुई है. भवन पर अधिकांश समय ताला लटका रहता है और परिसर में गंदगी का अंबार लगा है.
आधुनिक उपकरण लगे, लेकिन कर्मियों की कमी बनी बाधा
कृषि विभाग के पुराने भवन की मरम्मत और रंग-रोगन कर प्रयोगशाला तैयार की गई थी. यहां आधुनिक उपकरण भी लगाए गए हैं, लेकिन सहायक निदेशक रसायन, लैब टेक्नीशियन, लैब असिस्टेंट समेत करीब 10 कर्मियों की जरूरत के बावजूद अब तक स्थायी तैनाती या प्रतिनियुक्ति नहीं हुई है.
चार प्रखंडों के हजारों किसानों को मिलना था लाभ
दाउदनगर, ओबरा, गोह और हसपुरा के किसानों को स्थानीय स्तर पर मिट्टी जांच की सुविधा मिलने वाली थी. प्रति पंचायत 30 किसानों के हिसाब से करीब 2070 किसानों की मिट्टी जांच का लक्ष्य रखा गया था, लेकिन प्रयोगशाला बंद रहने से यह सुविधा शुरू नहीं हो सकी. फिलहाल मिट्टी के नमूने जिला मुख्यालय भेजे जाते हैं और रिपोर्ट मिलने में एक से दो माह तक लग जाते हैं.
WATCH VIDEO: सम्राट चौधरी बांट रहे जमीन! अफवाह सुनकर बिहार के कोने-कोने से पटना पहुंचे गरीब, वीडियो में देखें CM सचिवालय के बाहर का नजारा
मिट्टी जांच से कम हो सकती है खेती की लागत
मिट्टी की जांच से किसानों को खेत में नाइट्रोजन, फास्फोरस, पोटाश समेत जरूरी पोषक तत्वों की स्थिति का पता चलता है. इसके आधार पर जरूरत के मुताबिक खाद और उर्वरक का इस्तेमाल किया जा सकता है, जिससे अनावश्यक रासायनिक खाद के प्रयोग पर रोक और खेती की लागत में कमी आने की उम्मीद है.
एक-दो सप्ताह में शुरू होगी जांच : सहायक निदेशक
औरंगाबाद के सहायक निदेशक रसायन अंशु राधे ने बताया कि जिले में इस वर्ष 3200 मिट्टी जांच का लक्ष्य है, जिसमें दाउदनगर प्रयोगशाला को 600 नमूनों की जांच करनी है. उन्होंने माना कि स्टाफ की कमी के कारण प्रयोगशाला फिलहाल बंद है और दावा किया कि एक-दो सप्ताह के अंदर इसे चालू कर मिट्टी जांच शुरू करा दी जाएगी.
WATCH VIDEO: पप्पू यादव का ‘रॉबिन हुड’ अंदाज, बाढ़ पीड़ितों की मदद के लिए उतरे मैदान में, वीडियो में जानें राहत कार्य या राजनीतिक स्टंट!
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए