भाजयुमो ने JPSC ऑफिस के सामने किया प्रदर्शन, आड्रे हाउस में जलवायु अखड़ा-2026 का उद्घाटन समेत देखें 5 तस्वीरें

Updated:
1 / 6
रांची में बुधवार को कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं. भाजयुमो ने जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया, जबकि आड्रे हाउस में 'जलवायु अखड़ा-2026' का उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही, 'डिजिटल झारखंड' को साकार करने की दिशा में भी कदम उठाए गए.
फुल स्क्रीन में देखें

जेपीएससी कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन करते भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ता.

रांची में बुधवार को कई महत्वपूर्ण घटनाएं हुईं. भाजयुमो ने जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया, जबकि आड्रे हाउस में 'जलवायु अखड़ा-2026' का उद्घाटन किया गया. इसके साथ ही, 'डिजिटल झारखंड' को साकार करने की दिशा में भी कदम उठाए गए.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें
विज्ञापन
2 / 6
भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी कार्यालय घेरा, बैरिकेडिंग तोड़ी
फुल स्क्रीन में देखें

भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी कार्यालय घेरा, बैरिकेडिंग तोड़ी

14वीं जेपीएससी परीक्षा में कथित अनियमितता की सीबीआइ जांच कराने की मांग को लेकर बुधवार को भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जेपीएससी कार्यालय का घेराव किया. भाजयुमो कार्यकर्ता दिन के लगभग डेढ़ बजे कचहरी चौक होते हुए जेपीएससी कार्यालय पहुंचे. यहां पर पुलिस प्रशासन की ओर से पहले से जेपीएससी कार्यालय की बैरिकेडिंग कर दी गयी थी. कार्यकर्ताओं ने बैरिकेडिंग को तोड़ दिया.

3 / 6
भाजपा ने किया प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव
फुल स्क्रीन में देखें

भाजपा ने किया प्रदेश कांग्रेस कार्यालय का घेराव

भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को रांची में पिछले छह वर्षों में राज्य की भर्ती परीक्षाओं में व्याप्त गड़बड़ियों और कथित धांधली के विरोध में कांग्रेस भवन का घेराव किया. प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आयोजित इस प्रदर्शन में पार्टी नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए. साथ ही गठबंधन सरकार और कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.

4 / 6
झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए किया गया एमओयू
फुल स्क्रीन में देखें

झारखंड में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट की स्थापना के लिए किया गया एमओयू

राज्य में झारखंड फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट (जेएफटीआइ) की स्थापना होगी. इसके लिए बुधवार को झारखंड फिल्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन और एसआरएफटीआइ, कोलकाता के बीच एमओयू किया गया.

5 / 6
आड्रे हाउस में जलवायु अखड़ा-2026 का उद्घाटन
फुल स्क्रीन में देखें

आड्रे हाउस में जलवायु अखड़ा-2026 का उद्घाटन

राजधानी रांची के आड्रे हाउस परिसर में बुधवार को सारथी एवं झारखंड जस्ट ट्रांजिशन नेटवर्क के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय 'जलवायु अखड़ा-2026' का भव्य शुभारंभ हुआ. कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने किया.

6 / 6
गांवों तक पहुंचेगी तकनीक, बनेगा डिजिटल झारखंड
फुल स्क्रीन में देखें

गांवों तक पहुंचेगी तकनीक, बनेगा डिजिटल झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि डिजिटल झारखंड का सपना तभी साकार होगा, जब तकनीक का लाभराज्य के दूरस्थ और ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचे. बुधवार को प्रोजेक्ट भवन में सूचना प्रौद्योगिकी एवं ई-गवर्नेस विभाग की उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में उन्होंने अधिकारियों को डिजिटल सेवाओं का विस्तार अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने, साइबर सुरक्षा मजबूत करने और सभी विभागों के डेटा को केंद्रीकृत प्रणाली से जोड़ने का निर्देश दिया.

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola