गौरा मोड़ पर अनियंत्रित टोटो पलटा, दो यात्री गंभीर रूप से घायल

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गौरा मोड़ पर एक अनियंत्रित टोटो के पलटने से दो यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार को हादसे का कारण बताया है. स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया.

विज्ञापन

कटोरिया (बांका). आनंदपुर थाना क्षेत्र के गौरा मोड़ पर शुक्रवार की देर शाम एक अनियंत्रित टोटो पलटकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया. हादसे में टोटो पर सवार दो यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए. दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गयी. स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की मदद से गंभीर रूप से घायल एक यात्री को इलाज के लिए कटोरिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जबकि महिला यात्री का उपचार स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया.

विज्ञापन

मंझलाटिल्हा निवासी हैं घायल यात्री

जख्मी यात्री की पहचान आनंदपुर थाना क्षेत्र के मंझलाटिल्हा गांव निवासी स्व. सकूर अंसारी के 46 वर्षीय पुत्र मो. सरफुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. हादसे में उनके सिर और पैर में गंभीर चोट लगी है. वहीं टोटो पर सवार एक महिला यात्री भी दुर्घटना में घायल हुई हैं. उनके हाथ में गंभीर चोट लगने की बात बतायी गयी है. महिला का इलाज स्थानीय निजी क्लिनिक में कराया गया.

चालक की लापरवाही और तेज रफ्तार का लगाया आरोप

जख्मी मो. सरफुद्दीन अंसारी के चाचा सिद्दिक अंसारी ने बताया कि सरफुद्दीन मंझलाटिल्हा गांव से टोटो पर सवार हुए थे. उनका आरोप है कि चालक लापरवाही और तेज गति से टोटो चला रहा था. इसी दौरान गौरा मोड़ के समीप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया. टोटो पलटने के बाद उसमें सवार दोनों यात्रियों को चोटें आयीं. हालांकि दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि संबंधित जांच के बाद ही हो सकेगी.

ग्रामीणों ने तत्परता दिखाकर पहुंचाया अस्पताल

दुर्घटना के बाद आसपास मौजूद ग्रामीण मौके पर पहुंचे और घायलों को संभाला. ग्रामीणों की मदद से घायल यात्रियों को उपचार के लिए भेजा गया. घटना की सूचना मिलने के बाद सरफुद्दीन के परिजन भी काफी संख्या में अस्पताल पहुंचे.

Also Read: दिवाली-छठ पर बिहार आने की टेंशन खत्म, 4 राज्यों के लिए चलेंगी 149 बसें, जानिए कब से मिलेगी सुविधा

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन