शंभुगंज में भाजपा पूर्वी मंडल की कार्यशाला, सेवा संकल्प अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

Updated:
विज्ञापन

शंभुगंंज प्रखंड के भाजपा पूर्वी मंडल में हुई कार्यक्रम | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कसबा पंचायत में भाजपा पूर्वी मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक कार्यशाला आयोजित की. यह सेवा संकल्प अभियान 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा, जिसमें 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

विज्ञापन

बांका, शंभुगंज. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के राष्ट्र सेवा, समर्पण और संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से शुक्रवार को कसबा पंचायत में भाजपा पूर्वी मंडल की कार्यशाला आयोजित की गयी. कार्यशाला की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष आभास कुशवाहा ने की. मुख्य अतिथि के रूप में बांका जिला भाजपा मंत्री सोनू शर्मा और सज्जन पासवान मौजूद रहे. कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों और कार्यकर्ताओं ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया.

विज्ञापन

17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान

कार्यशाला को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष आभास कुशवाहा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा और समर्पण को जनभागीदारी से जोड़ने तथा विकसित भारत के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से अभियान चलाया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि अभियान प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर से शुरू होकर 17 अक्टूबर तक चलेगा. उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया.

13 प्रमुख कार्यक्रमों के आयोजन की जानकारी

मुख्य अतिथि जिला मंत्री सज्जन पासवान ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और राष्ट्र निर्माण से जोड़ने का माध्यम है. अभियान के तहत 13 प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

जिला मंत्री सोनू शर्मा ने बताया कि 17 सितंबर को ‘आशीर्वाद का दीया’ कार्यक्रम के साथ अभियान की शुरुआत होगी. इसके बाद बच्चों की चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता, नमो सेवा, गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की और विकसित भारत संकल्प यात्रा समेत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

कार्यक्रमों के लिए संयोजक और सह-संयोजक मनोनीत

कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री मुकेश पाठक ने किया. उन्होंने बताया कि अभियान के तहत होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों के संचालन के लिए संयोजक और सह-संयोजक मनोनीत किए गए हैं. कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने के लिए सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की गयी.

बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यशाला में संतोष ठाकुर, पवन झा, संकेत झा, अंकित कुमार, राजीव झा, राजीव ठाकुर, उत्तम सिंह, मोतीलाल यादव, पंकज यादव, लालजीत मालाकार, संतोष साह, राकेश सिंह, सत्यनारायण साह, मोनू कुमार, प्रशांत कुमार सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन