Birsa वॉलीबॉल लीग-2026 में कृषि अभियंत्रण और रांची कृषि महाविद्यालय की टीम ने मारी बाजी
प्रतीकात्मक फोटो
बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय वॉलीबॉल लीग में इंजीनियरिंग और आरएयू की टीमों ने शानदार प्रदर्शन कर जीत हासिल की.
Birsa Volleyball League-2026. बिरसा कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अंतर-महाविद्यालय ‘बिरसा वॉलीबॉल लीग–2026’ के बालिका वर्ग में कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय और बालक वर्ग में रांची कृषि महाविद्यालय (आरएयू) विजयी रहे.
विजयी टीमों को अधिष्ठाता कृषि डॉ डीके शाही, निदेशक छात्र कल्याण डॉ बीके अग्रवाल तथा सह अधिष्ठाता प्रो डीके रूसिया ने ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया.
खेल भावना और टीम भावना को बढ़ावा देने का उद्देश्य
प्रतियोगिता का आयोजन विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, टीम भावना, नेतृत्व क्षमता तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया.
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ माइकल राज एस ने कहा कि खेल में भागीदारी से जीवन में अनुशासन, समर्पण और टीम भावना का विकास होता है. समारोह की अध्यक्षता बीएयू के कुलपति डॉ सुनील चंद्र दुबे ने की.
ये भी पढ़ें: सरकारी स्कूलों के बच्चों को अब साल में 22 दिन मिलेगा मड़ुआ का हलुआ, इन तीन जिलों से शुरू होगी योजना
चार महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने लिया हिस्सा
वॉलीबॉल लीग में बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के चार महाविद्यालयों रांची कृषि महाविद्यालय, पशु चिकित्सा विज्ञान एवं पशुपालन महाविद्यालय, वानिकी महाविद्यालय तथा कृषि अभियंत्रण महाविद्यालय के छात्र एवं छात्राओं ने भाग लिया.
आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
प्रतियोगिता के आयोजन में विश्वविद्यालय के खेल एवं क्रीड़ा समन्वयक डॉ नीरज कुमार एवं डॉ मनोज बर्णवाल, महाविद्यालयों के खेल प्रभारी डॉ मिंटू जॉब, डॉ राजू प्रसाद, डॉ ज्योतिष केरकेट्टा, डॉ शिवम मिश्र, डॉ अबसार अहमद, डॉ वंदना चौबे, डॉ कुसमिता धान तथा खेल प्रशिक्षक निरंजन शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही.
ये भी पढ़ें: झारखंड के इंजीनियरिंग व पॉलिटेक्निक कॉलेजों में सीटें खाली, 13 सितंबर को सीधे नामांकन का मौका
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए