चतरा के विकास पर मंथन, सांसद काली चरण सिंह से मिले Debating India Foundation के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
सांसद काली चरण सिंह से मिले डिबेटिंग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष

सांसद काली चरण सिंह से मिले डिबेटिंग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष

चतरा के विकास की राह को गति देने के लिए डिबेटिंग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष सुधेश वर्मा ने सांसद काली चरण सिंह से मुलाकात की. इस बैठक में जिले के विकास, खास तौर पर रेल संपर्क, बाईपास निर्माण और मेडिकल कॉलेज की स्थापना जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा हुई.

विज्ञापन

Chatra Development Vision: डिबेटिंग इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधेश वर्मा ने बुधवार को नई दिल्ली स्थित चतरा के सांसद काली चरण सिंह (काली बाबू/काली भैया) के आवास पर उनसे मुलाकात की. इस दौरान चतरा लोकसभा क्षेत्र के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई. बैठक में भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार सिंह भी मौजूद थे. बैठक में चतरा के तेज विकास के लिए जरूरी बुनियादी सुविधाओं और विकास योजनाओं पर चर्चा हुई. खास तौर पर चतरा को रेल मार्ग से जोड़ने की लंबे समय से चली आ रही मांग तथा जिले से होकर गुजरने वाले वाहनों के कारण होने वाली ट्रैफिक समस्या को दूर करने के लिए बाईपास निर्माण पर विचार-विमर्श किया गया. 

चतरा बाईपास निर्माण कार्य शुरू

सांसद काली चरण सिंह ने बताया कि चतरा बाईपास का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है. उन्होंने यह भी बताया कि हंटरगंज बाईपास का प्रस्ताव भी विचाराधीन है. इसके बनने से क्षेत्र में आवागमन आसान होगा और ट्रैफिक की समस्या काफी हद तक कम होगी. उन्होंने कहा कि चतरा को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए गया के माध्यम से संपर्क बढ़ाना अधिक आसान और व्यावहारिक है, क्योंकि गया, रांची सहित अन्य प्रमुख शहरों की तुलना में चतरा के पास है. इससे यात्रा का समय कम होगा और चतरा की दिल्ली सहित देश के अन्य हिस्सों से बेहतर सीधी कनेक्टिविटी बनेगी.

मेडिकल कॉलेज की स्थापना के लिए लगातार कोशिश

काली चरण सिंह ने बताया कि वे चतरा में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की स्थापना के लिए लगातार कोशिश कर रहे हैं. इसके लिए उपयुक्त भूमि की पहचान हो चुकी है, लेकिन राज्य सरकार से भूमि स्वीकृति में देरी हो रही है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना को मंजूरी मिलने तक वे लगातार प्रयास करते रहेंगे. 

सुधेश वर्मा ने सांसद की सराहना की

बैठक में इस बात पर भी चर्चा हुई कि चतरा के लिए यह एक बड़ा अवसर है कि उसका प्रतिनिधित्व ऐसा सांसद कर रहा है, जो इसी क्षेत्र का निवासी है और यहां के लोगों की समस्याओं, उम्मीदों तथा विकास की जरूरतों को अच्छी तरह समझता है. सुधेश वर्मा ने काली चरण सिंह की जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता की सराहना की और चतरा के लोगों से विकास की इस यात्रा में पूरा सहयोग देने की अपील की. 

बैठक में इन बातों पर भी हुई चर्चा

बैठक में स्वच्छ पेयजल की उपलब्धता, उद्योगों की स्थापना तथा युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई. काली चरण सिंह ने कहा कि उनका जीवन चतरा की जनता के लिए समर्पित है और वे जिले के विकास तथा लोगों के बेहतर भविष्य के लिए हरसंभव प्रयास करते रहेंगे. उनका लक्ष्य चतरा को विकास और अवसरों के नए मॉडल के रूप में स्थापित करना है.

बैठक के अंत में सुधेश वर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि जनसहयोग, बेहतर समन्वय और लगातार प्रयासों से चतरा आने वाले समय में विकास और आधारभूत संरचना के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा.

ये भी पढ़ें- रांची के जगन्नाथपुर मंदिर प्रबंधन पर हाईकोर्ट नया आदेश, नई योजना पर सभी पक्षों से मांगा जवाब

ये भी पढ़ें- SIR का जायजा लेने कुड़ू पहुंचे कांग्रेस महासचिव आलोक कुमार दुबे, चुनावी पाठशाल में हुए शामिल


विज्ञापन
श्वेता वैद्य

लेखक के बारे में

By श्वेता वैद्य

श्वेता वैद्य प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम करती हैं. उन्हें कंटेंट राइटिंग के क्षेत्र में एक साल से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में श्वेता झारखंड बीट को कवर कर रही हैं, जहां वह राज्य की ताजा खबरें, लोगों की भलाई से जुड़े मुद्दे, सरकारी योजनाओं, स्थानीय प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और सामाजिक विषयों पर आधारित स्टोरीज तैयार करती हैं. श्वेता की हर बार कोशिश यही रहती है कि बात आसान, साफ और सीधे तरीके से लोगों तक पहुंचे, जिससे कि हर कोई उसे बिना दिक्कत के समझ सके. कंटेंट राइटर के तौर पर उनका फोकस होता है कि कंटेंट सिंपल, रिलेटेबल और यूजर-फ्रेंडली हो.

झारखंड बीट से पहले उन्होंने लाइफस्टाइल बीट के लिए भी कंटेंट लिखा. इस बीट में उन्होंने रेसिपी, फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स, गार्डनिंग टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े विषयों पर आर्टिकल लिखे.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola