झारखंड में फिल्म विकास को मिलेगा बढ़ावा, पुरस्कार विजेता फिल्मकारों ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात

सीएम से भेंट करते फिल्मकार | Prabhat Khabar Network
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने राज्य के फिल्मकारों से मुलाकात की और फिल्म निर्माण व स्थानीय प्रतिभाओं को बढ़ावा देने का आश्वासन दिया.
रांचीः झारखंड मंत्रालय में बुधवार को झारखंड के पुरस्कार विजेता फिल्मकार बीजू टोप्पो, सेराल मुर्मू, निरंजन कुजूर, रवि राज मुर्मू, अनुज कुमार और मानसिंह बास्के ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात की. मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने फिल्म के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की, और कहा कि झारखंड के लिए यह गौरव की बात है कि राज्य के कलाकार, निर्देशक और फिल्मकार राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी सशक्त उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं.
हरसंभव सहयोग करेगी राज्य सरकार- सीएम हेमंत
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने यह भी कहा कि झारखंड से फिल्म निर्माण के क्षेत्र में लगातार उल्लेखनीय उपलब्धियां सामने आ रही हैं, जो राज्य की सांस्कृतिक पहचान को और मजबूत कर रही हैं. सीएम हेमंत सोरेन ने आश्वस्त किया कि आने वाले दिनों में झारखंड को फिल्म विकास के क्षेत्र में और आगे ले जाने के लिए राज्य सरकार हरसंभव सहयोग करेगी.
उन्होंने कहा कि फिल्म निर्माण, शूटिंग, तकनीकी प्रशिक्षण तथा स्थानीय प्रतिभाओं को अवसर प्रदान करने की दिशा में सकारात्मक पहल की जाएगी. मौके पर फिल्मकारों ने मुख्यमंत्री को राज्य में फिल्म निर्माण को बढ़ावा देने, स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने तथा झारखंड को एक उभरते फिल्म गंतव्य के रूप में विकसित करने के संबंध में अपने सुझाव दिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sunil Choudhary
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










