अलमारी में रखे लहंगे-साड़ी से आ रही है बदबू? बिना धोए ऐसे करें फ्रेश

Updated:
विज्ञापन
Lehenga-Saree Care Tips In Monsoon, AI Image

Lehenga-Saree Care Tips In Monsoon, AI Image

बरसात के मौसम में अलमारी में रखे महंगे कपड़ों से सीलन की बदबू आना आम बात है. अब चिंता की कोई बात नहीं! बिना धोए इन कपड़ों को फ्रेश बनाने के कुछ आसान और असरदार घरेलू उपाय जानें.

विज्ञापन

Lehenga-Saree Care Tips In Monsoon: बारिश का मौसम जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं कपड़ों की देखभाल को लेकर कई परेशानियां भी बढ़ा देता है. खासकर अलमारी में लंबे समय से रखे महंगे लहंगे, साड़ी और हैवी एथनिक कपड़ों में नमी के कारण सीलन की बदबू आने लगती है. कई बार शादी या त्योहार के मौके पर जब इन्हें पहनने के लिए निकाला जाता है, तो बदबू की वजह से परेशानी होती है. अगर आपके भी महंगे कपड़ों से ऐसी गंध आ रही है, तो कुछ आसान उपायों की मदद से इन्हें फिर से फ्रेश बनाया जा सकता है.

फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे आएगा काम

Lehenga Care Tips In Monsoon, AI Image
Lehenga Care Tips In Monsoon, AI Image

कपड़ों से आने वाली हल्की सीलन की बदबू को दूर करने के लिए फैब्रिक फ्रेशनर स्प्रे का इस्तेमाल किया जा सकता है. बाजार में कई तरह के फैब्रिक फ्रेशनर आसानी से मिल जाते हैं. हालांकि, लहंगे और साड़ी पर स्प्रे करते समय ध्यान रखें कि इसे जरी, कढ़ाई या एंब्रॉयडरी वाले हिस्से पर ज्यादा न लगाएं.

अलमारी में रखें ड्रायर शीट्स

Care Tips In Monsoon, AI Image
Care Tips In Monsoon, AI Image

कपड़ों में अच्छी खुशबू बनाए रखने के लिए अलमारी में ड्रायर शीट्स रख सकती हैं. ये शीट्स कपड़ों के बीच हल्की खुशबू बनाए रखती हैं और नमी की वजह से आने वाली गंध को कम करने में मदद करती हैं. इन्हें साड़ी और लहंगे के बीच रखकर स्टोर किया जा सकता है.

सिलिका जेल पैकेट्स से कम होगी नमी

Ethnicwear Care Tips In Monsoon, AI Image
Ethnicwear Care Tips In Monsoon, AI Image

बरसात में हवा में नमी ज्यादा होने के कारण कपड़ों में सीलन की समस्या बढ़ जाती है. ऐसे में अलमारी में सिलिका जेल के छोटे पैकेट्स रखना एक अच्छा तरीका हो सकता है. ये अतिरिक्त नमी को सोखने में मदद करते हैं और कपड़ों को खराब होने से बचाते हैं.

धूप में जरूर रखें कपड़े

Ethnicwear Care Tips In Monsoon, AI Image
Ethnicwear Care Tips In Monsoon, AI Image

अगर मौसम साफ हो, तो समय-समय पर महंगे कपड़ों को कुछ देर हल्की धूप दिखाएं. इससे कपड़ों की नमी कम होती है और बदबू भी दूर होने लगती है. ध्यान रखें कि कपड़ों को तेज धूप में ज्यादा देर न रखें.

ज्यादा बदबू होने पर कराएं ड्राई क्लीनिंग

Ethnicwear Care Tips, AI Image
Ethnicwear Care Tips, AI Image

अगर इन उपायों के बाद भी लहंगे या साड़ी से बदबू नहीं जा रही है, तो इन्हें ड्राई क्लीन करवाना बेहतर विकल्प है. इससे कपड़ों की सफाई अच्छे से हो जाती है और फफूंद या दाग जैसी समस्याएं भी कम हो सकती हैं. बरसात में अपने महंगे कपड़ों को खराब होने से बचाने के लिए इन्हें हमेशा सूखी और साफ जगह पर रखें. थोड़ी सावधानी से आपके पसंदीदा लहंगे और साड़ियां लंबे समय तक नए जैसे बने रह सकते हैं.

यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में हेलमेट से क्यों आती है बदबू? जानें सफाई का सही तरीका


विज्ञापन
Pushpanjali

लेखक के बारे में

By Pushpanjali

मेरा नाम पुष्पांजलि है. मैं पिछले 2.5 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में मल्टीमीडिया जर्नलिस्ट के तौर पर काम कर रही हूं. इस दौरान मैंने मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ, फैशन, ब्यूटी और होम टिप्स से जुड़े कंटेंट पर काम किया है. मुझे ऐसे आर्टिकल लिखना पसंद है जो आसान भाषा में हों और पाठकों के लिए उपयोगी भी हों. मैं ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर रिसर्च करके SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करती हूं. इसके साथ ही आकर्षक हेडलाइन लिखना, सही जानकारी जुटाना और डिजिटल ऑडियंस की पसंद के अनुसार कंटेंट तैयार करना मेरी प्रमुख जिम्मेदारियों का हिस्सा रहा है. मैं हमेशा नई चीजें सीखने और अपने लेखन को बेहतर बनाने की कोशिश करती हूं. मेरा उद्देश्य ऐसा कंटेंट तैयार करना है जो लोगों तक सही जानकारी सरल और दिलचस्प तरीके से पहुंचाए.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola