शैम्पू करते ही झड़ने लगते हैं बाल? वजह सिर्फ शैम्पू नहीं, आपकी ये 5 आदतें भी हो सकती हैं जिम्मेदार

Updated:
विज्ञापन

PC: बाल धोते हुए महिला की फोटो (AI Generated)

Hair Fall While Shampooing: बाल धोते समय बालों का झड़ना सिर्फ शैंपू की गलती नहीं. जानें 5 आम गलतियां जो बालों को पहुंचा सकती हैं नुकसान. साथ ही जानें कैसे करें इनसे बचाव.

विज्ञापन

Hair Fall While Shampooing: बालों को साफ और हेल्दी रखने के लिए शैम्पू करना जरूरी है. लेकिन कई लोगों को बाल धोते समय एक परेशानी का सामना करना पड़ता है. शैम्पू करते ही हाथों में काफी सारे बाल आने लगते हैं. ऐसे में अक्सर लगता है कि शायद शैम्पू बालों को सूट नहीं कर रहा है. हर बार इसकी वजह शैम्पू नहीं होता.

विज्ञापन

कई बार हम बाल धोते समय ही कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं, जिनकी वजह से बाल रूखे और कमजोर हो सकते हैं. साथ ही स्कैल्प से जुड़ी परेशानियां भी बढ़ सकती हैं. इसलिए सिर्फ अच्छे शैम्पू का इस्तेमाल करना ही काफी नहीं है, बल्कि उसे सही तरीके से इस्तेमाल करना भी उतना ही जरूरी है.

बिना बाल गीले किए न लगाएं शैम्पू

कई लोग जल्दी के चक्कर में बालों पर थोड़ा पानी डालते हैं और तुरंत शैम्पू लगा लेते हैं. ऐसा करने से शैम्पू बालों और स्कैल्प पर ठीक से फैल नहीं पाता. इसके बाद लोग ज्यादा जोर लगाकर बालों को रगड़ने लगते हैं.

इससे बचने के लिए शैम्पू लगाने से पहले बालों और स्कैल्प को अच्छी तरह पानी से गीला करें. जब बाल पूरी तरह गीले हो जाएं, तभी शैम्पू लगाएं. इससे शैम्पू आसानी से फैल जाएगा और आपको बालों को ज्यादा रगड़ना भी नहीं पड़ेगा.

PC: AI Generated
PC: AI Generated

शैम्पू लगाकर तुरंत न धोएं (Hair Fall While Shampooing)

कुछ लोग शैम्पू लगाते ही कुछ सेकेंड में बाल धो लेते हैं. वहीं कुछ लोग शैम्पू को काफी देर तक बालों में लगा रहने देते हैं. दोनों ही तरीके हर तरह के शैम्पू के लिए सही नहीं हो सकते.

शैम्पू को कितनी देर बालों पर रखना है, यह उसके इंग्रेडिएंट्स और इस्तेमाल के तरीके पर निर्भर करता है. इसलिए प्रोडक्ट की बोतल पर दिए इन्स्ट्रक्शन को जरूर पढ़ें. खासकर मेडिकेटेड शैम्पू के मामले में अपनी तरफ से ज्यादा देर तक इसे बालों में लगाकर न रखें.

यह भी पढ़ें: चेहरे के दाग-धब्बे कर रहे हैं परेशान? गुड़हल के फूल से बनाएं ये होममेड फेसपैक

सिर्फ ऊपर के बालों पर न लगाएं शैम्पू

शैम्पू करते समय हमारा ध्यान अक्सर सिर के ऊपर वाले हिस्से पर ही रहता है. लेकिन  स्कैल्प का पीछे और आसपास का हिस्सा भी अच्छी तरह साफ करना जरूरी है.

शैम्पू को पूरे स्कैल्प पर लगाएं और उंगलियों के पोरों से धीरे-धीरे मालिश करें. नाखूनों से स्कैल्प को जोर-जोर से रगड़ने से बचें. ज्यादा रगड़ने से स्कैल्प में जलन हो सकती है और बालों की जड़ों पर भी अनावश्यक खिंचाव पड़ सकता है.

हर बार ज्यादा शैम्पू लेना जरूरी नहीं

कई लोगों को लगता है कि ज्यादा शैम्पू लगाने से बाल ज्यादा साफ होंगे. लेकिन ऐसा जरूरी नहीं है. जरूरत से ज्यादा शैम्पू लगाने पर उसे बालों से पूरी तरह निकालने के लिए ज्यादा पानी और ज्यादा रगड़ने (Hair Fall While Shampooing) की जरूरत पड़ सकती है. इसलिए बालों की लंबाई और जरूरत के हिसाब से ही शैम्पू लें.

गीले बालों को जोर से न रगड़ें

शैम्पू करने के बाद बालों को तौलिए से जोर-जोर से रगड़ना भी एक आम गलती है. गीले बालों को संभालते समय थोड़ा नर्म रहना चाहिए. बालों से पानी निकालने के लिए तौलिए से हल्के हाथों से दबाएं. इसी तरह गीले बालों को जोर से कंघी करने से भी बचें. जरूरत हो तो चौड़े दांत वाली कंघी का इस्तेमाल कर सकते हैं और बालों को धीरे-धीरे सुलझाएं.

यह भी पढ़ें: चेहरे में दाग-धब्बे हैं तो रात में लगाएं ये घरेलू नुस्खा, कुछ ही दिनों में दिखेगा फर्क

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola