ममता बनर्जी की फायरब्रांड सांसद महुआ मोईत्रा को डरा रहे ‘अंडे’, कलकत्ता हाईकोर्ट से लगायी ये गुहार

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा ने अपने ऊपर कथित तौर पर अंडे फेंके जाने की घटनाओं से सुरक्षा की गुहार लगाते हुए कलकत्ता हाईकोर्ट में याचिका दायर की है. उनके वकील ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि वह उचित कार्रवाई नहीं कर रही है.

विज्ञापन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने बृहस्पतिवार को कहा कि वह तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोईत्रा की उस याचिका पर 29 जुलाई को सुनवाई करेगा, जिसमें उन्होंने अपने ऊपर अंडे फेंके जाने की कथित घटनाओं से सुरक्षा की गुहार लगायी है. महुआ के वकील कल्याण बनर्जी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में दावा किया कि उनकी मुवक्किल जहां कहीं जाती हैं, उन पर अंडे फेंके जाते हैं. उन्होंने हाईकोर्ट से आग्रह किया कि वह पुलिस को कृष्णनगर की सांसद के लिए सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा इस तरह के अपमान से उनका बचाव करने का निर्देश दे.

विज्ञापन

पुलिस नहीं कर रही कार्रवाई : कल्याण बनर्जी

तृणमूल कांग्रेस के नेता और वरिष्ठ वकील कल्याण बनर्जी ने हाईकोर्ट में दावा किया कि सूचित करने के बाद भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही है. ऐसे में मोईत्रा सांसद के तौर पर अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर पा रही हैं. उन्होंने कहा कि ऐसा तब हो रहा है, जब हाईकोर्ट पहले ही पुलिस को अंडे फेंकने की घटनाओं को रोकने का आदेश दे चुका है.

ये भी पढ़ें: अभिषेक बनर्जी के बाद महुआ मोईत्रा पर फेंके अंडे और सड़े बैंगन, टीएमसी सांसद ने शेयर किया Video

ममता खेमे के नेता हैं महुआ और कल्याण

तृणमल के लोकसभा सदस्य कल्याण बनर्जी ने कलकत्ता उच्च न्यायालय में बृहस्पतिवार को कहा कि बंगाल पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज की है. राज्य सरकार की अपील पर उच्च न्यायालय ने मामले की सुनवाई 29 जुलाई तक के लिए टाल दी. महुआ मोईत्रा और कल्याण बनर्जी दोनों ही तृणमूल कांग्रेस में ममता बनर्जी के खेमे के नेता हैं.

ये भी पढ़ें: महुआ मोईत्रा का दावा- नदिया जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मुझ पर अंडे फेंके


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola