सीमेंट बैग लेकर सीढ़ी से गिरी महिला मजदूर, मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

लिंटर्न की ढलाई के दौरान सीमेंट का बैग सहित सीढ़ी से फिसलकर गिरने से एक महिला मजदूर अनिता उरांव (30) पति बिजला उरांव की मौत हो गयी
विज्ञापन
मांडर.
मांडर बस्ती में गुरुवार की शाम निर्माणाधीन मकान के लिंटर्न की ढलाई के दौरान सीमेंट का बैग सहित सीढ़ी से फिसलकर गिरने से एक महिला मजदूर अनिता उरांव (30) पति बिजला उरांव की मौत हो गयी. वह मांडर के ही हेसल घुघरी गांव की रहनेवाली थी. हादसा शाम करीब छह बजे की है. बताया जा रहा है कि मांडर बस्ती में एक व्यक्ति के निर्माणाधीन मकान के लिंटर्न का ढलाई कार्य चल रहा था. अनिता उरांव उसी में अन्य मजदूरों के साथ काम कर रही थी. काम के दौरान ही वह कुछ दूर रखे सीमेंट के बैग को सिर पर ढोकर घर के अंदर रखने जा रही थी. इसी क्रम में असंतुलित होकर वह घर की सीढ़ी से फिसलकर गिर गयी. उसे रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद उसे रिम्स रेफर कर दिया गया. रिम्स ले जाने के क्रम में ही उसकी मौत हो गयी. मृतका के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










