2 ट्रकों से 81.09 मीट्रिक टन अवैध कोयला जब्त, 2 गिरफ्तार, जयपुर पुलिस ने की कार्रवाई

Updated:
विज्ञापन
अवैध रूप से कोयला परिवहन का खुलासा, जयपुर पुलिस ने दो ट्रक जब्त कर दो लोगों को किया गिरफ्तार | Prabhat Khabar Network

पुरुलिया के जयपुर थाना क्षेत्र में अवैध कोयले से लदी लॉरी और दोनों आरोपी. | Prabhat Khabar Network

पुरुलिया के जयपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध कोयले से लदी दो लॉरियां जब्त की हैं। मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तीन दिन की पुलिस रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन

पुरुलिया जिले के जयपुर थाना क्षेत्र में नाका चेकिंग के दौरान पुलिस ने अवैध कोयला परिवहन के मामले में करीब 81.09 मीट्रिक टन कोल लदी दो लॉरियां जब्त कर लीं. कार्रवाई में लॉरी चालक मुबारक अंसारी (23) और खलासी ताजुद्दीन अंसारी (40) को गिरफ्तार कर लिया गया.

पुलिस के अनुसार, काठालटाड़ नाका पर जांच के दौरान कोयले के परिवहन से जुड़े दस्तावेजों में विसंगतियां मिलीं. इसके बाद झालदा के एसडीपीओ, जयपुर थाना प्रभारी और जयपुर के बीएलएंडएलआरओ की मौजूदगी में दस्तावेजों की विस्तृत जांच कर दोनों लॉरी, कोयला व संबंधित कागजात जब्त कर लिये गये.

तीन दिन की पुलिस हिरासतपुलिस अब कोयले के स्रोत, परिवहन और खनन से जुड़े दस्तावेजों की सत्यता के साथ इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच कर रही है. आरोपियों को पुरुलिया अदालत में पेश किया गया, जहां से दोनों को तीन दिनों की पुलिस हिरासत में हवालात भेज दिया गया.


विज्ञापन
Hansraj Singh

लेखक के बारे में

By Hansraj Singh

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola