रघुनाथपुर की भाजपा विधायक मामोनी बाउरी का WhatsApp हैक, परिचितों से मांगे जा रहे पैसे

Updated:
विज्ञापन

थाने में दी गयी शिकायत, विधायक मामोनी बाउरी और WhatsApp मैसेज.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में भाजपा विधायक मामोनी बाउरी का WhatsApp अकाउंट हैक होने का मामला सामने आया है. हैकर उनके परिचितों से पैसे की मांग कर रहा है. विधायक ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवायी है.

विज्ञापन

पुरुलिया से हंसराज सिंह की रिपोर्ट

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के रघुनाथपुर विधानसभा क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) विधायक मामोनी बाउरी का WhatsApp अकाउंट हैक कर लिया गया है. इस अकाउंट से उनके परिचितों और अन्य लोगों को पैसे मांगे जा रहे हैं. इसकी जानकारी मिलने पर विधायक ने नितुड़िया थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी है.

विधायक ने थाने में दर्ज करायी शिकायत

थाने में अपनी लिखित शिकायत में भाजपा विधायक ने आरोप लगाया है कि उनकी छवि खराब करने और उन्हें बदनाम करने के उद्देश्य से किसी ने उनका WhatsApp हैक कर लोगों को ऐसे संदेश भेजा जा रहा है. मामले की जानकारी सामने आने के बाद उन्होंने पुलिस से घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है.

ये भी पढ़ें: बिजली बिल जमा कराने को डाउनलोड कराया ऐप, फिर अकाउंट हैक कर निकाले 4.90 लाख

कमलाकांत हांसदा ने भी की थी ऐसी ही शिकायत

बताया जा रहा है कि इससे पहले भी पुरुलिया जिले के काशीपुर के भाजपा विधायक कमलाकांत हांसदा ने ऐसी ही शिकायत पुलिस थाने में की थी. मामोनी की लिखित शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

ये भी पढ़ें: गूगल से मिला नंबर बना जाल, मोबाइल हैक कर साइबर ठगों ने उड़ाये 9 लाख रुपये


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola