बीरभूम : अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ थाने में शिकायत, पूरे राज्य में बढ़ा विरोध

Updated:
विज्ञापन

फोटो। | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्टर प्रदर्शन को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में विवाद गहरा गया है. इसी मामले में अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ बीरभूम जिले के नानूर थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है.

विज्ञापन

बीरभूम. प्रधानमंत्री के खिलाफ कथित आपत्तिजनक पोस्टर प्रदर्शन को लेकर पश्चिम बंगाल की राजनीति में विवाद गहरा गया है. इसी मामले में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीरभूम जिले के नानूर थाने में अभिनेत्री श्रीलेखा मित्रा के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. वहीं, इस विवाद को लेकर राज्य की राजनीति में आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है.

विज्ञापन

आपत्तिजनक पोस्टर प्रदर्शित करने का आरोप

बुधवार को भाजपा के बोलपुर संगठनात्मक जिला समिति के सदस्य शंखचूड़ घोष पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों के साथ नानूर थाने पहुंचे और अभिनेत्री के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत पत्र सौंपा. शिकायत दर्ज कराने के बाद शंखचूड़ घोष ने कहा कि कोलकाता में आयोजित एक विरोध प्रदर्शन के दौरान प्रधानमंत्री को लेकर कथित रूप से आपत्तिजनक पोस्टर प्रदर्शित किए गए, जिसमें श्रीलेखा मित्रा की मौजूदगी भी थी.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग

उन्होंने इस घटना की निंदा करते हुए अभिनेत्री के खिलाफ तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की. भाजपा नेता पल्लव मंडल ने बताया कि इस मामले में राज्य के विभिन्न थानों में पहले ही 50 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई जा चुकी हैं. अब बीरभूम जिले के सभी थानों में भी चरणबद्ध तरीके से शिकायत दर्ज कराने का अभियान शुरू किया जाएगा.

Also Read: पश्चिम बंगाल बनेगा देश का ‘सीड हब’, खुलेंगे चार कृषि प्रशिक्षण एवं अनुसंधान केंद्र


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola