पुरुलिया में हाथी के हमले में महिला घायल, मानबाजार में दहशत
हाथी के हमले में महिला घायल, मानवाजार में दहशत, | Prabhat Khabar Network
पुरुलिया के मानवाजार में हाथी के हमले से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। वन विभाग ने ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। पूरी खबर यहाँ पढ़ें।
पुरुलिया जिले के मानबाजार-1 प्रखंड के विशरी क्षेत्र अंतर्गत बनशोल गांव में मंगलवार सुबह दलछुट हाथी के हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल महिला की पहचान कल्पना बाउरी के रूप में हुई है. बताया गया कि कल्पना बाउरी अन्य दिनों की तरह मंगलवार सुबह गांव के पास स्थित खेत में गयी थीं.इसी दौरान पीछे से अचानक एक दलछुट हाथी ने उन पर हमला कर दिया. हाथी ने महिला को सूंड में लपेटकर जमीन पर पटक दिया और इसके बाद वहां से निकल गया. घटना के बाद महिला काफी भयभीत हैं. परिजनों ने घायल कल्पना बाउरी को तत्काल मानवाजार अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए उन्हें बांकुड़ा अस्पताल रेफर कर दिया.
रात में मानबाजार क्षेत्र में पहुंचा हाथी
वन विभाग के अनुसार, मध्यम उम्र का यह हाथी सोमवार रात बांकुड़ा के रानीबांध होते हुए मानवाजार-1 रेंज में प्रवेश किया था. फिलहाल हाथी मानवाजार-2 प्रखंड के सृजन डुंगरी क्षेत्र में देखा गया है. वन विभाग की टीम हाथी को जंगल की ओर वापस भेजने का प्रयास कर रही है. हाथी की मौजूदगी को देखते हुए वन विभाग की ओर से इलाके में माइकिंग कर ग्रामीणों को सतर्क किया जा रहा है. ग्रामीणों से अकेले खेत या जंगल की ओर नहीं जाने तथा हाथी के नजदीक नहीं जाने की अपील की गयी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए