UPTET 2026 का रिजल्ट जल्द, जानें कहां और कैसे करें चेक

Updated:
विज्ञापन
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो (Canva)

UPTET 2026 Result: यूपी टीईटी परीक्षा में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स का इंतजार खत्म होने वाला है. उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) की तरफ से ऑफिशियल वेबसाइट upessc.up.gov.in पर रिजल्ट जारी होगा.

विज्ञापन

UPTET 2026 Result: उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UPTET) 2026 में शामिल हुए लाखों अभ्यर्थियों का इंतजार अब जल्द खत्म हो सकता है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, UPTET 2026 का रिजल्ट अगस्त 2026 में जारी होने की उम्मीद है. हालांकि, उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग (UPESSC) की ओर से अभी तक रिजल्ट जारी करने की आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की गई है. ऐसे में उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें.

2 से 4 जुलाई तक हुई थी परीक्षा

UPTET 2026 का आयोजन 2 जुलाई से 4 जुलाई 2026 के बीच किया गया था. यह परीक्षा उत्तर प्रदेश के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों में कक्षा 1 से 5 (प्राइमरी) और कक्षा 6 से 8 (अपर प्राइमरी) के शिक्षक बनने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए आयोजित की जाती है. इस परीक्षा को पास करना शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए जरूरी योग्यता मानी जाती है.

कहां जारी होगा रिजल्ट?

रिजल्ट जारी होने के बाद उम्मीदवार अपना स्कोरकार्ड उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in और updeled.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे. स्कोरकार्ड में उम्मीदवार के अंक, योग्यता की स्थिति और अन्य जरूरी जानकारी उपलब्ध होगी.

ऐसे चेक करें UPTET 2026 रिजल्ट

  • सबसे पहले UPESSC या UP DElEd की आधिकारिक वेबसाइट upessc.up.gov.in पर जाएं.
  • होमपेज पर UPTET 2026 Result के लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि या मांगी गई अन्य जानकारी दर्ज करें.
  • सबमिट बटन पर क्लिक करें. स्क्रीन पर आपका रिजल्ट दिखाई देगा.
  • भविष्य के लिए स्कोरकार्ड डाउनलोड करें और उसका प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें.

UPTET क्यों है जरूरी?

UPTET उत्तर प्रदेश में शिक्षक बनने के लिए आयोजित होने वाली पात्रता परीक्षा है. इस परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार राज्य में होने वाली विभिन्न शिक्षक भर्ती प्रक्रियाओं में आवेदन कर सकते हैं. इसलिए UPTET का रिजल्ट लाखों अभ्यर्थियों के लिए काफी अहम माना जाता है.

ये भी पढ़ें: बिना कोडिंग और मैथ्स के IT सेक्टर में पाएं हाई सैलरी जॉब्स, ये हैं बेस्ट 5 जॉब्स


विज्ञापन
रवि मल्लिक

लेखक के बारे में

By रवि मल्लिक

रवि मल्लिक पिछले 7 सालों से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े हैं. स्कूली शिक्षा से लेकर नौकरी तक की खबरों पर काम करना पसंद है. युवाओं को बेहतर करियर ऑप्शन, करंट अफेयर्स और नई वैकेंसी के बारे में बताना अच्छा लगता है. बोर्ड परीक्षा हो या UPSC, JEE और NEET एग्जाम टॉपर्स से बात करना और उनकी स्ट्रेटजी के बारे में जानना पसंद है. युवाओं को प्रेरित करने के लिए उनके बीच के मुद्दों को उठाना और सही व सटीक जानकारी देना ही उनकी प्राथमिकता है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola