बिना कोडिंग और मैथ्स के IT सेक्टर में पाएं हाई सैलरी जॉब्स, ये हैं बेस्ट 5 जॉब्स

Updated:
विज्ञापन
स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

स्टूडेंट की सांकेतिक फोटो

High Salary Jobs 2026: अगर आप आर्ट्स या कॉमर्स बैकग्राउंड से हैं और कोडिंग या कॉम्पलेक्स मैथ्स में कमजोर हैं, तब भी आप IT सेक्टर में लाखों का पैकेज पा सकते हैं. IT इंडस्ट्री में ऐसी कई हाई डिमांड जॉब्स हैं जहां बिना प्रोग्रामिंग सीखे आप अपना करियर बना सकते हैं. आइए जानते हैं 2026 की बेस्ट 5 नॉन-कोडिंग हाई सैलरी IT जॉब्स की पूरी डिटेल.

विज्ञापन

High Salary Jobs 2026: आजकल हर युवा IT सेक्टर (Information Technology) में काम करना चाहता है, क्योंकि यहां सैलरी पैकेज और करियर ग्रोथ शानदार मिलती है. लेकिन ज्यादातर नॉन-साइंस या नॉन-मैथ्स स्टूडेंट्स को लगता है कि IT में जॉब पाने के लिए 'कोडिंग' (C++, Python, Java) आना जरूरी है.

अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं, तो आपको बता दें कि यह पूरी तरह सच नहीं है. आज की IT कंपनियां सिर्फ सॉफ्टवेयर डेवलपर्स के भरोसे नहीं चलतीं. प्रोडक्ट को डिजाइन करने, उसकी टेस्टिंग करने, मैनेज करने और मार्केटिंग के लिए अलग-अलग डिपार्टमेंट बनाए जाते हैं. कंपनियों को ऐसे टैलेंटेड युवाओं की जरूरत होती है, जिन्हें भले ही कोडिंग न आती हो, लेकिन अपने फील्ड (जैसे UI/UX, SEO या टेस्टिंग) की अच्छी नॉलेज और स्किल्स हों.

Non-Coding IT Jobs 2026 Overview

जॉब प्रोफाइल (Job Role)मुख्य काम (Main Work)शुरुआती सैलरी (Average Salary)
UI/UX Designerऐप और वेबसाइट की डिजाइनिंग बनाना4 लाख - 8 लाख प्रति वर्ष
QA / Software Testerसॉफ्टवेयर के बग्स और एरर खोजना3.5 लाख - 6.5 लाख प्रति वर्ष
Digital Marketing Specialistब्रांड्स की ऑनलाइन मार्केटिंग व SEO3 लाख - 6 लाख प्रति वर्ष
IT Project Managerटीम और प्रोजेक्ट्स का मैनेजमेंट देखना6 लाख - 10+ लाख प्रति वर्ष
Data / Business Analystडेटा से बिजनेस रिपोर्ट्स तैयार करना4.5 लाख - 8.5 लाख प्रति वर्ष

ये भी पढ़ें: पूर्व अग्निवीरों के लिए गुड न्यूज, SSB में 50% सीटें होंगी रिजर्व, गृह मंत्रालय ने जारी किए नए नियम

1. UI-UX Designer

अगर आपको क्रिएटिव डिजाइनिंग पसंद है, तो UI/UX Designer एक बढ़िया करियर ऑप्शन हो सकता है. इस जॉब में वेबसाइट और मोबाइल ऐप का डिजाइन, लेआउट, कलर और यूजर एक्सपीरियंस बेहतर बनाया जाता है. इसके लिए जरूरी स्किल्स की बात करें तो Figma, Adobe XD, User Research और Creativity का नॉलेज होना चाहिए.

2. Software-QA Tester 

किसी भी ऐप या वेबसाइट को लॉन्च करने से पहले उसकी जांच करना QA Tester की जिम्मेदारी होती है. इसमें यह देखा जाता है कि ऐप सही तरीके से काम कर रहा है या नहीं और उसमें कोई Bug तो नहीं है.

इसके लिए जरूरी स्किल्स की बात करें तो Manual Testing, Problem Solving और Attention to Detail जैसी स्किलस आपके पास होनी चाहिए. यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है जिन्हें चीजों को टेस्ट करना और गलतियां ढूंढना पसंद है.

3. Digital Marketing & SEO Specialist (मार्केटिंग माइंडसेट)

हर IT कंपनी अपने प्रोडक्ट और सर्विस को ज्यादा लोगों तक पहुंचाना चाहती है. यही काम Digital Marketing और SEO Specialist करते हैं. यह काम करने के लिए आपके पास SEO, Google Ads, Content Writing और Social Media Marketing का अच्छा नॉलेज होना जरूरी है. इस फील्ड की डिमांड तेजी से बढ़ रही है और इसमें फ्रीलांसिंग के जरिए भी अच्छी कमाई की जा सकती है.

4. IT Project Manager या Scrum Master (लीडरशिप रोल)

इस रोल में टीम, क्लाइंट और डेवलपर्स के बीच तालमेल बनाकर प्रोजेक्ट को समय पर पूरा कराया जाता है. इस रोल के लिए जरूरी स्किल्स की बात की जाए तो बेहतरीन कम्युनिकेशन, टीम मैनेजमेंट और टाइम मैनेजमेंट का अच्छा अनुभव होना चाहिए. इसमें आपको टेक्निकल काम खुद नहीं करना होता, बल्कि पूरे प्रोजेक्ट को मैनेज करना होता है.

5. Business Analyst (BA)

Business Analyst कंपनी और क्लाइंट की जरूरतों को समझकर IT टीम तक आसान भाषा में पहुंचाता है. यह बिजनेस और टेक्नोलॉजी के बीच एक अहम कड़ी का काम करता है. अगर आपकी कम्युनिकेशन और एनालिटिकल स्किल्स अच्छी हैं, तो यह हाई सैलरी वाला करियर ऑप्शन बन सकता है.

ये भी पढ़ें: BSc Nursing के बाद पाना चाहते है सरकारी नौकरी, जाने टॉप 5 करियर ऑप्शन



विज्ञापन
ओम प्रकाश

लेखक के बारे में

By ओम प्रकाश

ओम प्रकाश (OP) पिछले 2 वर्षों से अधिक समय से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. इन्होंने जनसंचार एवं पत्रकारिता में मास्टर्स किया है. इनकी पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रभात खबर (प्रिंट) पटना से हुई. इसके बाद इन्होंने दूरदर्शन पटना और कशिश न्यूज के साथ जुड़ कर प्रैक्टिकल हैंड्स ऑन एक्सपीरियंस हासिल किया. ये आकाशवाणी पटना के युवाओं के लिए समर्पित कार्यक्रम 'युवा वाणी' में भी कार्य कर चुके हैं. वर्तमान में OP प्रभात खबर डिजिटल के एजुकेशन बीट में कंटेंट राइटिंग का काम कर रहे हैं. इन्हें एजुकेशन और करियर से संबंधित गाइडेंस और खबरें आसान भाषा में स्टूडेंट्स तक पहुंचाना पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola