VIDEO : साथियों की रिहाई का इंतजार, पटना के बेऊर जेल के बाहर खड़ी लड़कियों की बात सुनिए
पटना के बेऊर जेल के बाहर छात्र नेताओं और गिरफ्तार छात्रों की रिहाई का इंतजार करते हुए छात्राओं और महिलाओं की भारी भीड़ जुटी है. अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे युवाओं के समर्थन में वे खड़ी हैं.
Bihar Student Arrests : राजधानी पटना स्थित बेऊर जेल के बाहर अचानक छात्राओं और महिलाओं की भारी भीड़ जुटने से प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है. हाल ही में आयोजित छात्र आंदोलन के दौरान गिरफ्तार किए गए छात्र नेताओं और जनप्रतिनिधियों की रिहाई की संभावना को देखते हुए विभिन्न छात्र संगठनों से जुड़ी छात्राएं वहां पहुंची हैं.
जेल के बाहर प्रदर्शनकारियों को रिसीव करने पहुंचीं आइसा कार्यकर्ताओं ने बताया कि वे भाकपा-माले विधायक डॉ. संदीप सौरभ, आइसा के राज्य सचिव दीपांकर, धनंजय और पटना विश्वविद्यालय की छात्र नेता सबा आफरीन समेत अन्य गिरफ्तार छात्रों की रिहाई का इंतजार कर रही हैं. छात्राओं का आरोप है कि अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे युवाओं को सरकार अपनी नाकामियां छुपाने के लिए उपद्रवी करार दे रही है, जबकि लोकतांत्रिक देश में आंदोलन करना संवैधानिक अधिकार है. मजिस्ट्रेट स्तर से कागजी प्रक्रिया पूरी होने और आदेश जारी होने के बाद देर शाम तक सभी के बाहर आने की उम्मीद जताई जा रही है.
बेऊर जेल परिसर के बाहर परिजनों, सहयोगियों और समर्थकों के जुटने से माहौल काफी सरगर्म है. रिहाई की प्रक्रिया पूरी होने तक कार्यकर्ताओं का जमावड़ा बना हुआ है. अब यह वीडियो भी देखिए...
यह खबरें भी पढ़िए : बिहार स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: जेल से जल्द बाहर आएंगे छात्र, सरकार के आदेश के बाद जारी हुआ रिलीज ऑर्डर
बिहार में 4 अगस्त को होगा आंदोलन, NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ का ऐलान, अभ्यर्थियों से की ये अपील
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए