पटना: पारिवारिक विवाद से परेशान युवक की मौत, आत्महत्या की आशंका,जांच में जुटी पुलिस

Updated:
विज्ञापन

धनरूआ थाना

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पटना के धनरूआ में एक युवक की संदिग्ध मौत से हड़कंप मच गया है. परिजनों का आरोप है कि पारिवारिक विवाद के चलते युवक की जान गई. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

Patna News : मसौढ़ी के धनरूआ थाना क्षेत्र के बिरंची मोड़ के पास शनिवार को पारिवारिक विवाद से परेशान एक युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान धनरूआ थाना क्षेत्र के अशरफगंज निवासी जगदीश प्रसाद के पुत्र विकास कुमार (28) के रूप में हुई है. वह फिलहाल बिरंची मोड़ के पास स्थित मकान में परिवार के साथ रह रहा था.

विज्ञापन

इलाज के लिए पटना ले गये, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद विकास कुमार को आनन-फानन में इलाज के लिए पटना ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

आत्महत्या का मामला प्रतीत होने की बात

धनरूआ थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है. घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

पिछले वर्ष हुई थी शादी

स्थानीय लोगों के अनुसार विकास कुमार की शादी पिछले वर्ष हुई थी. घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है. पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन