दानापुर-जोगबनी वंदे भारत का पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव शुरू, यात्रियों की सुविधा बढ़ी

Updated:
विज्ञापन

वंदे भारत को हरी झंडी दिखाते हुए

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस ने पाटलिपुत्र जंक्शन पर अपना ठहराव शुरू कर दिया है। इस सुविधा से पटना पश्चिम के यात्रियों को बड़ी राहत मिली है. ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित होने से यात्रा और सुगम हो गई है.

विज्ञापन

Vande Bharat : दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस का रविवार से पाटलिपुत्र जंक्शन पर आधिकारिक ठहराव शुरू हो गया. रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस को पाटलिपुत्र जंक्शन पर ठहराव दिये जाने से स्थानीय यात्रियों और आसपास के इलाकों के लोगों में खुशी का माहौल है.

विज्ञापन

हरी झंडी दिखाकर किया गया शुभारंभ

पाटलिपुत्र जंक्शन पर दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव का शुभारंभ बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव, सांसद रविशंकर प्रसाद और विधायक संजीव चौरसिया ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर किया. इस अवसर पर स्थानीय जनता, मंडल के अधिकारी, कर्मचारी, अन्य गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे.

दो मिनट का होगा ठहराव

गाड़ी संख्या 26302 दानापुर-जोगबनी वंदे भारत एक्सप्रेस 17.21 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी और 17.23 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26301 जोगबनी-दानापुर वंदे भारत एक्सप्रेस का भी रविवार से पाटलिपुत्र स्टेशन पर ठहराव दिया गया है. यह ट्रेन 11.11 बजे पाटलिपुत्र स्टेशन पहुंचेगी और 11.13 बजे आगे के लिए रवाना होगी.

पटना पश्चिम के यात्रियों को मिलेगी सुविधा

पाटलिपुत्र स्टेशन पर वंदे भारत एक्सप्रेस के ठहराव से यात्रियों और स्थानीय लोगों में हर्ष का माहौल है. इस ठहराव से पटना पश्चिम क्षेत्र के यात्रियों को काफी सुविधा मिलेगी. आसपास के इलाकों के लोगों को भी इस ट्रेन से यात्रा करने में सहूलियत होगी.

अधिकारी और यात्री रहे मौजूद

इस अवसर पर वरीय मंडल वाणिज्य प्रबंधक अभिनव सिद्धार्थ सहित मंडल के अन्य अधिकारी, कर्मचारी, गणमान्य लोग और बड़ी संख्या में यात्री उपस्थित रहे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन