बिहार में 4 अगस्त को होगा आंदोलन, NSUI के अध्यक्ष विनोद जाखड़ का ऐलान, अभ्यर्थियों से की ये अपील

विनोद जाखड़, NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष
NSUI Protest In Bihar: बिहार में एक बार फिर आंदोलन होने वाला है. NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बुधवार को जानकारी दी. उन्होंने कहा कि बिहार में सैंकड़ों छात्र सड़क पर उतरेंगे. विनोद जाखड़ ने टीआरई-4 के अभ्यर्थियों से अपील की है.
NSUI Protest In Bihar: बिहार में एक बार फिर आंदोलन होने वाला है. यह आंदोलन NSUI की तरफ से 4 अगस्त को किया जाएगा. NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने बुधवार को यह जानकारी दी. इस तरह से एक बार फिर सैंकड़ों की संख्या में छात्र सड़क पर उतरेंगे. विनोद जाखड़ ने इस आंदोलन में टीआरई-4 के अभ्यर्थियों से समर्थन की अपील की.
इस मुद्दे को लेकर NSUI करेगी आंदोलन
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ ने कहा, बिहार में 4 अगस्त को एनएसयूआई बड़ा आंदोलन करेगी. टीआरई-4 के एग्जाम को लेकर अब तक सरकार की तरफ से कोई भी विज्ञापन जारी नहीं किया गया है. उन्होंने कहा कि हम टीआरई-4 के अभ्यर्थियों के साथ हैं.
आगे उन्होंने यह भी कहा कि आपसे अपील है कि चाहे विज्ञप्ति जारी करवाना हो, चाहे रिजल्ट समय पर निकलवाना हो, चाहे भर्तियां निकलवानी हो, बेरोजगार को रोजगार दिलवाना हो या फिर पेपर लीक के खिलाफ आवाज उठाना हो. इन सबके लिए 4 अगस्त को बड़ा आंदोलन करेंगे.
क्या है आंदोलन का उद्देश्य?
NSUI के राष्ट्रीय अध्यक्ष विनोद जाखड़ बताया इस इस आंदोलन का उद्देश्य यही है कि बिहार में जो बदहाल शिक्षा व्यवस्था है उसे बदला जाए. साथ ही जो बिहार में पेपर लीक हो रहे, उसे रोका जाए. जिस तरह से शिक्षा का निजीकरण किया जा रहा है, उसे बंद किया जाए.
टीआरई-4 को लेकर अब तक का लेटेस्ट अपडेट
शिक्षा विभाग की तरफ से टीआरई-4 की वैकेंसी को लेकर सोमवार की देर रात ही अधियाचना सामान्य प्रशासन विभाग को भेज दी गई थी. ऐसे में आज 32,388 शिक्षकों के पदों पर नियुक्ति के लिए शिक्षा विभाग की ओर से अधियाचना बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) को भेज दी गई है.
सीएम सम्राट चौधरी ने एक्स पर जानकारी दी. उन्होंने लिखा, 'गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं को रोजगार और विकसित बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है.' जानकारी के मुताबिक, टोटल 32,388 पदों पर नियुक्ति होगी. इनमें से क्लास 1 से 5 तक के लिए 3,847, क्लास 6 से 8 तक के लिए 8,563, क्लास 9 से 10 तक के लिए 3,877 और 11 से 12 से तक के लिए 16,101 पदों पर बहाली होगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By प्रीति दयाल
प्रीति दयाल, बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद कई मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं.
प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा.
पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है.
कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है.
प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










