जमीन बिक्री की राशि के बंटवारे के विवाद में भाई ने भाई की हत्या कर दी

मामले की जांच करती पुलिस
जमीन बिक्री के पैसे के बंटवारे को लेकर दो भाइयों के बीच खूनी रंजिश हो गई. बड़े भाई सूरज उरांव ने सोते हुए छोटे भाई आकाश कुमार की धारदार हथियार से निर्मम हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के सोलंकी हटिया रेलवे कॉलोनी के पीछे झोपड़ी में सो रहे छोटे भाई आकाश कुमार की रात करीब 11 धारदार हथियार से मार कर बड़े भाई सूरज उरांव ने हत्या कर दी. घटना की सूचना मिलने के बाद जगन्नाथपुर थाना पुलिस घटनास्थल पहुंच कर शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए रिम्स भेज दिया. इस संबंध में मृतक के साथ रह रही सपना कुमारी ने बताया कि दोनों अपने घर में सो रहे थे, तभी सूरज घर में घुसा और सपना कुमारी को झोपड़ी से बाहर निकाल दिया और आकाश कुमार के सिर में धारदार हथियार से वार कर हत्या कर दी.
जगरनाथपुर थाना पुलिस ने सूरज उरांव को गिरफ्तार कर लिया है और खून से सना चापड़ (धारदार हथियार) भी जब्त कर लिया है. आरोपी ने बताया कि आपस की जमीन बिकी थी, जिसमें नौ लाख रुपया मिला था. राशि दोनों भाइयों ने बराबर बराबर बांट लिया था, उसके बाद भी छोटा भाई हमेशा घर में आकर झगड़ा करता था. इसी रंजिश में उसने भाई की हत्या कर दी. मृतक की मां धनिया तिर्की के आवेदन पर हत्या का मामला दर्ज किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By भूमि शर्मा
भूमि शर्मा पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल के साथ बतौर कंटेंट राइटर जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में वह मुख्य रूप से जमशेदपुर और उसके आसपास के क्षेत्रों की खबरों को कवर करती हैं. इससे पहले वह एजुकेशन बीट और झारखंड बीट पर भी काम कर चुकी हैं, जहां उन्होंने शैक्षणिक बदलावों और राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर लेखन किया है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










