सोलर मैन्युफैक्चरिंग का केंद्र बनेगा बंगाल, 3,000 करोड़ का निवेश पीएम सूर्य घर योजना को देगा रफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सोलर एनर्जी को बंगाल देगा बढ़ावा.

सोलर एनर्जी को बंगाल देगा बढ़ावा.

पश्चिम बंगाल जल्द ही सोलर मैन्युफैक्चरिंग का एक प्रमुख केंद्र बनने की ओर अग्रसर है. जुपिटर इंटरनेशनल 3,000 करोड़ रुपए का भारी निवेश कर रहा है, जिससे 3 गीगावाट की क्षमता वाले इनगोट-वेफर विनिर्माण संयंत्र की स्थापना होगी. यह कदम न केवल घरेलू उत्पादन को बढ़ावा देगा बल्कि ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ को भी गति प्रदान करेगा.

विज्ञापन

पश्चिम बंगाल सोलर मैन्युफैक्चरिंग के केंद्र के रूप में उभरेगा. सौर ऊर्जा (Solar Energy) के प्रसार और सोलर पैनल निर्माण के लिए जुपिटर इंटरनेशनल 3,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा. इससे 3 गीगावाट (3 GW) क्षमता वाले इनगोट-वेफर विनिर्माण संयंत्र (Ingot-Wafer Plant) की स्थापना पर काम शुरू कर दिया है.

चीन के आयात पर निर्भरता होगी कम

इस कदम का मुख्य उद्देश्य भारतीय सौर बाजार में चीन से आयात (Chinese Imports) पर निर्भरता कम करना और घरेलू विनिर्माण (Domestic Manufacturing) को सशक्त बनाना है. कंपनी केंद्र सरकार की ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ का लाभ उठाने के लिए स्थानीय सोलर मॉड्यूल निर्माताओं के साथ साझेदारी करने की योजना बना रही है. जुपिटर इंटरनेशनल के अधिकारियों के अनुसार, राज्य की नयी औद्योगिक नीति (Industrial Policy) आने के बाद वे बंगाल में और अधिक विस्तार पर विचार करेंगे.

गुजरात के मुकाबले पिछड़ा बंगाल, अब पकड़ेगा रफ्तार

रूफटॉप सोलर क्षमता के मामले में पश्चिम बंगाल में अपार संभावनाएं हैं, लेकिन वर्तमान में यह कई राज्यों से पीछे है. मार्च 2026 की स्थिति को देखेंगे, तो पायेंगे कि बंगाल में केवल 67 मेगावाट (MW) स्थापित रूफटॉप सोलर क्षमता थी. इसकी तुलना में गुजरात 6,882 मेगावाट क्षमता के साथ देश में सबसे आगे है. इस अंतर को पाटने की तैयारी बंगाल सरकार ने कर ली है. राज्य का लक्ष्य मार्च 2027 तक 1 लाख घरों में ‘पीएम सूर्य घर’ रूफटॉप सोलर सिस्टम स्थापित करना है.

ये भी पढ़ें: बंगाल : आरामबाग नगर निकाय में सौर घोटाले के आरोपी पूर्व अध्यक्ष केरल से गिरफ्तार

सोलर पावर के साथ छत पर खेती भी

सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए तकनीक का भी सहारा लिया जा रहा है. एनबीआईआरटी (NBIRT) एक अभिनव एग्री-वोल्टाइक रूफटॉप सिस्टम (Agri-voltaic Rooftop System) विकसित कर रहा है. यह प्रणाली छतों पर सोलर पैनल से बिजली उत्पादन के साथ-साथ रूफटॉप फार्मिंग (छत पर कृषि) को भी संभव बनायेगी. यह एकीकृत प्रयास राज्य में सौर ऊर्जा को तेजी से अपनाने और कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मील का पत्थर साबित होगा.

ये भी पढ़ें: जलवायु परिवर्तन से लड़ने पर खर्च होगा बंगाल बजट का 69 प्रतिशत पैसा, सुंदरवन और सौर ऊर्जा पर बड़ा ऐलान


विज्ञापन
मिथिलेश झा

लेखक के बारे में

By मिथिलेश झा

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola