विदेश में पढ़ाई का झांसा देकर 25.22 लाख की ठगी

Updated:
विज्ञापन

सांकेतिक तस्वीर. (AI Image)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

विदेश में पढ़ाई का सपना देखना एक युवती को भारी पड़ा, जब साइबर ठगों ने उससे 25 लाख रुपये से ज़्यादा की ठगी कर ली. जानिए इस धोखाधड़ी की पूरी कहानी और इससे बचने के उपाय.

विज्ञापन

Ranchi Cyber Fraud News: विदेश में पढ़ाई का सपना दिखाकर साइबर ठगों ने मोरहाबादी के चिरौंदी निवासी प्रतिमा कुमारी से 25,22,249 रुपये की ठगी कर ली. मामले में पीड़िता ने साइबर अपराध थाना में केस दर्ज कराया है. केस के अनुसार अगस्त 2025 में मुंबई स्थित अपग्रेड एजेंसी के कर्मचारी महेश बर्दे ने प्रतिमा कुमारी से संपर्क किया. आरोपी ने विदेश में पढ़ाई, विश्वविद्यालय में दाखिला और वीजा प्रक्रिया पूरी कराने का भरोसा देकर पहले 25,000 रुपये जमा कराये.

विज्ञापन

ओटीपी लेकर खाते में ट्रांसफर कराई पूरी राशि 

इसके बाद आरोपी ने प्रतिमा कुमारी और उनकी बहन संगीता कुमारी के नाम पर फाइब फाइनेंस कंपनी से 24.97 लाख रुपये का पर्सनल लोन स्वीकृत कराये. ओटीपी वेरिफिकेशन के जरिये पूरी राशि सीधे अपग्रेड के बैंक खाते में ट्रांसफर करा ली गयी. पीड़िता को भरोसा दिलाया गया कि कुछ महीनों तक इएमआइ भरने के बाद इस पर्सनल लोन को एजुकेशन लोन में बदल दिया जायेगा, लेकिन छह माह बीतने के बाद भी एजुकेशन लोन नहीं मिला. 

लीगल नोटिस भी भेजा गया 

जब पीड़िता ने एजेंसी से संपर्क किया, तो उन्होंने पर्सनल लोन चुकाने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया. अब फाइनेंस कंपनी पीड़िता और उनकी बहन पर इएमआइ जमा करने का दबाव बना रही है. उन्हें लीगल नोटिस भी भेजा गया है. पीड़िता ने बताया कि उनकी बहन पुलिस विभाग में कार्यरत हैं. गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं से भी जूझ रही हैं. उन्होंने इस मामले की शिकायत राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 और साइबर क्राइम पोर्टल पर भी दर्ज करायी है.

ये भी पढ़ें- सवानिवृत्त शिक्षक की पेंशन पर हाईकोर्ट का आदेश: 10 साल तक मिलेगी 90% पेंशन, फिर मिलेगा पूरा पैसा

ये भी पढ़ें-सड़क हादसे के घायल को झारखंड हाईकोर्ट से राहत, 1.55 लाख से बढ़कर 11.15 लाख मिलेगा मुआवजा


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola