चंदा चोरी और MMDR Act के विरोध में 26 सितंबर को कांग्रेस का मार्च, प्रभारी के. राजू होंगे शामिल

Updated:
विज्ञापन

MMDR Act पर कांग्रेस का विरोध तेज (Pic Credit- AI)

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

झारखंड कांग्रेस 26 सितंबर को रांची में एमएमडीआर एक्ट और चंदा चोरी के खिलाफ लोकभवन मार्च व महाधरना करेगी. पार्टी प्रभारी के. राजू भी इसमें शामिल होंगे.

विज्ञापन

रांचीः झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से एमएमडीआर एक्ट और चंदा चोरी के विरोध में 26 सितंबर को रांची में लोकभवन मार्च और महाधरना आयोजित किया जाएगा. शहीद स्थल से लोक भवन तक प्रस्तावित मार्च में पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू भी शामिल होंगे. कार्यक्रम में शामिल होने के लिए के. राजू दो दिवसीय झारखंड दौरे पर 25 सितंबर को रांची पहुंचेंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- आठ अक्तूबर को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

25 सितंबर को रांची पहुंचेंगे के. राजू

प्रदेश कांग्रेस महासचिव सह मीडिया विभाग के संयोजक लाल किशोर नाथ शाहदेव ने बताया कि के. राजू 25 सितंबर को हैदराबाद से रांची पहुंचेंगे. वह सुबह 11:10 बजे बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पहुंचेंगे. इसके बाद दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक रांची में पार्टी की विभिन्न बैठकों में शामिल होंगे. रात्रि विश्राम स्टेट गेस्ट हाउस, रांची में करेंगे.

26 सितंबर को मार्च और महाधरना में होंगे शामिल

उन्होंने बताया कि 26 सितंबर को सुबह 11:30 बजे के. राजू चंदा चोरी एवं एमएमडीआर 2026 के विरोध में आयोजित मार्च और महाधरना में शामिल होंगे. कांग्रेस की ओर से शहीद स्थल से लोक भवन तक मार्च निकाला जायेगा. इसके बाद महाधरना आयोजित किया जाएगा.

ये भी पढ़ें- देर रात युवती के घर पहुंचे दो युवक, सुबह ग्रामीणों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर की पिटाई

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola