देर रात युवती के घर पहुंचे दो युवक, सुबह ग्रामीणों ने पकड़ा, खंभे से बांधकर की पिटाई
बिजली के खंभे से बांधकर ग्रामीणों ने की दोनों युवकों की पिटाई
कोडरमा के लोचनपुर गांव में एक युवती से मिलने पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा. ग्रामीणों का आरोप है कि युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले थे, जिसके बाद उनकी पिटाई कर पुलिस को सौंप दिया गया.
कोडरमा बाजारः कोडरमा थाना क्षेत्र के लोचनपुर गांव में रविवार की देर रात युवती के घर पहुंचे दो युवकों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया. ग्रामीणों ने दोनों युवकों की पिटाई की और बाद में पुलिस के हवाले कर दिया. घटना के बाद गांव में कुछ देर तक अफरा-तफरी की स्थिति बनी रही.
मोटरसाइकिल देखकर ग्रामीणों को हुआ शक
मिली जानकारी के अनुसार, लोचनपुर गांव की एक युवती से मिलने रविवार की देर रात एक युवक अपने दोस्त के साथ उसके घर पहुंचा था. सोमवार की सुबह ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली. ग्रामीणों के अनुसार, दोनों युवक पिछले दो-तीन दिनों से युवती से मिलने उसके घर आ रहे थे. सोमवार की सुबह मोटरसाइकिल देखकर ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद वे युवती के घर पहुंचे और दोनों युवकों को पकड़ लिया.
ये भी पढ़ें- आठ अक्तूबर को रांची आएंगे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान
आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ने का लगाया आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि दोनों युवकों को युवती के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा गया. इसके बाद ग्रामीणों ने दोनों युवकों की पिटाई की. ग्रामीणों के अनुसार, युवती समेत तीनों को गांव में घुमाया गया और फिर बिजली के खंभे से रस्सी से बांधकर माफी मंगवाई गई. साथ ही भविष्य में इस तरह की घटना नहीं करने की हिदायत दी गई.
ग्रामीणों का कहना है कि इस तरह की घटनाओं से गांव का माहौल प्रभावित होता है. उनका यह भी आरोप है कि इससे पढ़ाई-लिखाई करने वाले छात्र-छात्राओं के बीच गलत संदेश जाता है और गांव के युवक-युवतियों पर इसका प्रतिकूल असर पड़ सकता है.
दोनों युवकों को पुलिस ने हिरासत में लिया
घटना की जानकारी मिलते ही कोडरमा पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. थाना प्रभारी अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों युवक रविवार की रात मोटरसाइकिल से युवती के घर गए थे. मोटरसाइकिल देखकर ग्रामीणों को शक हुआ, जिसके बाद उन्होंने दोनों युवकों को पकड़ लिया. थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़े गए युवकों में एक लोचनपुर और दूसरा लखीबागी का र
ये भी पढ़ें- सिमडेगा में ‘नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत’ कार्यक्रम, छात्रों को बताया नशे का खतरा
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए