डोमचांच में फुटबॉल का रोमांच, गोल के लिए तरसीं कोसमाडीह-खरखरो की टीमें; पेनाल्टी में हुआ फैसला
उद्घाटन करते जिप अध्यक्ष रामधन यादव | Prabhat Khabar Network
डोमचांच के बगड़ो में स्टार स्पोर्ट्स क्लब द्वारा फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. उद्घाटन मैच में कोसमाडीह और खरखरो की टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला, जिसका फैसला पेनल्टी शूटआउट से हुआ.
डोमचांच. प्रखंड के बगड़ो में स्टार स्पोर्ट्स क्लब के तत्वावधान में फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. रविवार को टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच कोसमाडीह और खरखरो की टीम के बीच खेला गया. मुकाबले में निर्धारित समय तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकीं. इसके बाद पेनाल्टी शूटआउट में कोसमाडीह की टीम ने जीत दर्ज कर मैच अपने नाम कर लिया.
गोल के लिए दोनों टीमों ने किये प्रयास
मैच के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने गोल करने के लिए कई प्रयास किये, लेकिन किसी भी टीम को सफलता नहीं मिली. निर्धारित समय तक मुकाबला बराबरी पर रहने के बाद पेनाल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया. इसमें कोसमाडीह की टीम ने बाजी मार ली.
उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में जिप अध्यक्ष रामधन यादव और विशिष्ट अतिथि डोमचांच प्रखंड प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव तथा डोमचांच नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष पप्पु मेहता मौजूद थे.
ग्रामीण क्षेत्रों की प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर
जिप अध्यक्ष रामधन यादव ने कहा कि खेल युवाओं के शारीरिक और मानसिक विकास के साथ अनुशासन और टीम भावना विकसित करता है. ग्रामीण क्षेत्रों में ऐसे आयोजनों से प्रतिभावान खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है.
प्रखंड प्रमुख डॉ सत्यनारायण यादव ने कहा कि फुटबॉल युवाओं को सकारात्मक दिशा देने का काम करता है.
मौके पर डोमचांच थाना प्रभारी शशिभूषण कुमार, मुखिया शकील अहमद, मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र प्रसाद यादव, मो असलम, थानू दास, लक्ष्मण प्रसाद, हरिशंकर यादव, पप्पू यादव, मनोज साव, मो शमशाद, परवेज, प्रकाश आंबेडकर, अरमान खान, उमेश यादव, अशोक सुंडी, बसंत मेहता, अशरफ अंसारी, डॉ आलम, शाहिद अंसारी आदि मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए