वंदे मातरम् के 150वें वर्ष पर झुमरीतिलैया में होगा सामूहिक गायन, आयोजन की तैयारियों पर मंथन

Updated:
विज्ञापन

संबोधित करते डॉ नरेश पंडित. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

वंदेमातरम के 150वें वर्ष के उपलक्ष्य में झुमरीतिलैया में भव्य सामूहिक गायन का आयोजन किया जाएगा. विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने की योजना बनाई.

विज्ञापन

झुमरीतिलैया. वंदे मातरम् के 150वें वर्ष के अवसर पर विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षण संस्थान की ओर से आयोजित होने वाले सामूहिक गायन कार्यक्रम को लेकर रविवार को शिवतारा सरस्वती विद्या मंदिर में बैठक हुई. बैठक में कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित तरीके से आयोजित करने को लेकर विभिन्न सामाजिक, शैक्षणिक और संगठनात्मक प्रतिनिधियों ने विचार-विमर्श किया.

विज्ञापन

एक लय, एक समय और एक स्वर में होगा गायन

बैठक में बताया गया कि ‘एक लय, एक समय, एक स्वर में वंदे मातरम्’ कार्यक्रम के तहत निर्धारित समय पर देशभर में सामूहिक रूप से वंदे मातरम् का गायन किया जायेगा. जिले में भी कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया.

शैक्षणिक संस्थानों, सामाजिक संगठनों और प्रशासन की सहभागिता को लेकर भी चर्चा हुई. कार्यक्रम के आयोजन से जुड़ी तैयारियों और व्यवस्थाओं को लेकर उपस्थित प्रतिनिधियों ने अपने सुझाव दिये.

अधिक से अधिक सहभागिता पर जोर

बैठक में भारत विकास परिषद, सेवा भारती, विश्व हिंदू परिषद, एकल विद्यालय, भारतीय जनता पार्टी समेत विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए. सभी ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने और आयोजन को व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने पर बल दिया.

मौके पर प्रबंधकारिणी समिति के अध्यक्ष नरेश पंडित, सचिव एवं सदस्य, प्रधानाचार्य कृष्णकांत दुबे, जिला कार्यवाह मुकेश राणा, संपर्क प्रमुख दिलीप कुमार सिंह, अनूप जोशी, चंद्रशेखर जोशी, अरुण ओझा, सुनील बड़गवे, रामप्रवेश पांडेय, देवेंद्र कुमार, पप्पू कुमार भदानी, संजय अग्रवाल, जयप्रकाश यादव, विनोद कुमार, सुभाष प्रसाद वर्णवाल, प्रकाश कुमार, अरुण कुमार, सविता उपाध्याय, सुधा रानी आदि मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola