धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 456 यात्री पकड़े गये; 3.35 लाख रुपये जुर्माना वसूला
मेगा टिकट चेकिंग अभियान में 456 यात्री पकड़े, 3.35 लाख रुपये जुर्माना वसूला | Prabhat Khabar Network
धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में 456 यात्रियों को बिना टिकट या अनुचित प्राधिकार के साथ पकड़ा गया. यात्रियों से 3.35 लाख रुपये से अधिक का जुर्माना वसूला गया.
कोडरमा. धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. दिन-रात चले इस अभियान के दौरान विभिन्न स्टेशनों और मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में जांच की गयी. अभियान में बिना टिकट, उचित प्राधिकार के बिना यात्रा करने तथा बिना बुक कराये सामान के साथ यात्रा करने वाले 456 यात्रियों को पकड़ा गया.
यात्रियों से वसूला गया 3,35,580 रुपये जुर्माना
जांच के दौरान यात्रियों से 3,35,580 रुपये जुर्माना वसूला गया. पकड़े गये यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट और यात्रा प्राधिकार के साथ ही सफर करने की हिदायत दी गयी.
अनारक्षित टिकट काउंटरों पर दिखी भीड़
अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की भीड़ भी देखी गयी. धनबाद मंडल की ओर से बताया गया कि टिकट जांच अभियान लगातार जारी रहेगा.
उचित टिकट के साथ यात्रा करने की अपील
यात्रियों से अपील की गयी है कि प्लेटफॉर्म में प्रवेश और ट्रेन में यात्रा के दौरान उचित टिकट साथ रखें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो, उसी श्रेणी में यात्रा करें.
ये भी पढ़ें: रामगढ़ के बरलंगा थाना के वार्षिक निरीक्षण में SP सख्त, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन और अपराध पर अंकुश के निर्देश
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए