कोडरमा के जयनगर में 'सेवा व संवाद केंद्र' का हुआ उद्घाटन, आम जनता को मिलेगी राहत

Updated:
विज्ञापन

पिपचो बाजार में सेवा व संवाद केंद्र का शुभारंभ, जनसमस्याओं के समाधान का दावा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पिपचो बाजार में जनसमस्याओं के समाधान के लिए सेवा व संवाद केंद्र की शुरुआत हुई है. पूर्व प्रत्याशी सुरेंद्र भाई मोदी ने यह पहल की है, जिसका उद्देश्य सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगाने वाले लोगों को राहत देना है.

विज्ञापन

जयनगर(कोडरमा). जयनगर प्रखंड के पिपचो बाजार में जनसमस्याओं के त्वरित समाधान को लेकर बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी सह समाजसेवी सुरेंद्र भाई मोदी ने 'सेवा व संवाद केंद्र' की शुरुआत की. इस केंद्र का उद्घाटन बाघमारा निवासी शिक्षक छोटेलाल राणा ने विधिवत फीता काटकर किया.

विज्ञापन

उद्घाटन के अवसर पर बोलते हुए सुरेंद्र भाई मोदी ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में छोटे-छोटे कार्यों के लिए भी आम ग्रामीणों को बार-बार चक्कर काटना पड़ता है, जिससे उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है.

केंद्र पर दर्ज होंगी समस्याएं, विभाग तक पहुंचेगी बात

सुरेंद्र भाई मोदी ने केंद्र की कार्यप्रणाली की जानकारी देते हुए बताया कि अब क्षेत्र के लोग अपनी समस्याएं इस केंद्र पर सीधे दर्ज करा सकेंगे. इसके बाद संस्था की ओर से संबंधित विभागों तक इन मामलों को पहुंचाकर उनके न्यायसंगत समाधान का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता सांसद, विधायक और दफ्तरों के चक्कर काटकर थक चुकी है, ऐसे में यह केंद्र लोगों की जायज समस्याओं को हल कराने की दिशा में एक सशक्त पहल साबित होगा.

हर गांव में सेवा केंद्र खोलने की योजना

ग्रामीणों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरेंद्र भाई मोदी ने घोषणा की कि आने वाले समय में प्रखंड के सभी गांवों में इसी तर्ज पर सेवा केंद्र खोले जाएंगे. इस योजना का मुख्य उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि किसी भी ग्रामीण को अपनी मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए बेवजह भटकना न पड़े और उन्हें गांव के स्तर पर ही मदद मिल सके.

ये भी पढ़ें: धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 456 यात्री पकड़े गये; 3.35 लाख रुपये जुर्माना वसूला

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola